फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Private schools will not be able to charge any fee other than tuition fees: DEEO

ट्यूशन फीस के अलावा कोई शुल्क नहीं ले सकेंगे निजी स्कूल : डीईईओ

Sun, 10 May 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Private schools will not be able to charge any fee other than tuition fees: DEEO
दलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद। - फोटो : Jind
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलजीत सिंह ने कहा कि अभिभावकों को ट्यूशन फीस छोड़कर अन्य कोई शुल्क निजी स्कूलों को नहीं देना है। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार के आदेशों का जिले में सख्ती से अनुपालन करवाया जाएगा। यदि किसी अभिभावक द्वारा इस संबंध में किसी स्कूल के खिलाफ शिकायत आती है तो उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के चलते जब से लॉकडाउन लागू हुआ है तब से हर व्यक्ति की आजीविका पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। इसके दृष्टिगत अभिभावकों को राहत देने के लिए शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की फीस एवं शुल्क के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ निजी स्कूलों द्वारा अभी भी अभिभावकों से ट्यूशन फीस के अलावा अन्य शुल्क वसूलने की कोशिश की जा रही है। दलजीत सिंह ने कहा कि निजी विद्यालय मासिक आधार पर केवल ट्यूशन फीस ही लें। अन्य प्रकार के फंड जैसे बिल्डिंग, रख-रखाव, प्रवेश शुल्क, कंप्यूटर शुल्क, यातायात शुल्क आदि कोविड-19 जैसी असामान्य परिस्थितियों के मद्देनजर स्थगित कर दिए जाएं। निजी विद्यालय मासिक आधार पर ली जाने वाली फीस में किसी प्रकार की वृद्धि न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed