फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Private schools should follow safe school vehicle policy: SDM

निजी स्कूल सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का करें अनुसरण : एसडीएम

Fri, 19 Apr 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 19 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Private schools should follow safe school vehicle policy: SDM
18जेएनडी03: अ​धिकारियों की बैठक लेते हुए एसडीएम मनीष फोगाट। संवाद
सफीदों। सभी निजी स्कूल संचालक सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अनुसार की वाहन चलाएं, ताकि बच्चों को होने वाली दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। यह बात एसडीएम मनीष फोगाट ने वीरवार को अपने कार्यालय में वाहन पॉलिसी से जुडे अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उन्होंने निजी स्कूल संचालकों से आह्वान किया कि सरकार की बनाई गई सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का पालन करें। उपमंडल के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को घर से स्कूल तक लाने व ले जाने के लिए जिन वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है उनके संचालन में पॉलिसी में जारी निर्देशों का पालन करें। उन्होंने आम लोगों से भी अनुरोध किया है कि वह अपने बच्चों को स्कूल में खुद छोड़ें या स्कूल में भेजने के लिए स्कूल बस का इस्तेमाल करें। किसी अन्य अवैध वाहन का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोई भी स्कूल संचालक स्कूल वाहन पॉलिसी की अवहेलना कर वाहन चलाता हुआ पाया गया तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ई-रिक्शा, ऑटो, मैक्सी कैब के अलावा अन्य वाहनों की भी जांच कर यह सुनिश्चित करें कि इनमें क्षमता से अधिक बच्चे तो नहीं बैठाए जा रहे हैं। सभी दस्तावेज भी उनके पास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान सुरक्षित वाहन पॉलिसी के मानक जैसे स्पीड गवर्नर, मालिक का नाम, बस पर पीला पेंट, फिटनेस सर्टिफिकेट, ड्राइवर का समय-समय पर हेल्थ चेकअप, ड्राइवर के लाइसेंस की जांच, आधार नंबर व मोबाइल नंबर आदि चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार ने सुरक्षित वाहन पॉलिसी को धरातल पर लागू करवाने के लिए उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में शिक्षा विभाग, आरटीए तथा रोडवेज व पुलिस विभाग से एक-एक अधिकारी व कर्मचारी को सदस्य बनाया हुआ है। निर्देशानुसार यह कमेटी नियमित रूप से सभी निजी स्कूल बसों की फिटनेस व निरीक्षण करेगी। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि उपमंडल में जिन सड़कों पर ज्यादा गड्ढे हैं उनकी मरम्मत करवाई जाए, ताकि कोई भी वाहन इन गड्ढों की वजह से दुर्घटनाग्रस्त न हों।

18जेएनडी03: अधिकारियों की बैठक लेते हुए एसडीएम मनीष फोगाट। संवाद

18जेएनडी03: अधिकारियों की बैठक लेते हुए एसडीएम मनीष फोगाट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed