फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Private school operators are not able to open MIS portal

Jind News: निजी स्कूल संचालक नहीं खोल पा रहे एमआईएस पोर्टल

Tue, 07 May 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 07 May 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Private school operators are not able to open MIS portal
06जेएनडी13: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। संवाद।
जींद। निजी स्कूल संचालक एमआईएस पोर्टल नहीं खोल पा रहे है। इससे चिराग योजना के तहत किए गए दाखिलों की जानकारी मुख्यालय को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

इस पोर्टल पर निजी स्कूलों में चिराग योजना के तहत कितने दाखिले हुए हैं, की जानकारी अपलोड करने के मुख्यालय से निर्देश मिले थे। विभाग ने अभी तक प्राइवेट स्कूल संचालकों के लिए एमआईएस पोर्टल नहीं खोला है, जिस कारण मुख्यालय के पास योजना का लाभ उठाने वाले विद्यार्थियों का डाटा नहीं पहुंच पा रहा है। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने जिले के 38 विद्यालयों की सूची जारी करते हुए अधिकारियों को पत्र जारी कर चिराग योजना के तहत हुए दाखिलों को एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करवाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए चिराग योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र विद्यार्थी चौथी से 12वीं कक्षा तक निजी स्कूलों में दाखिला लेकर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इन विद्यार्थियों की फीस का भुगतान सरकार की तरफ से किया जाता है। चालू शैक्षणिक सत्र में चिराग योजना के तहत 10 अप्रैल तक आवेदन प्रक्रिया चली थी। 30 अप्रैल तक दाखिला किया गया था। दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बावजूद अब निजी स्कूल पोर्टल नहीं चलने के कारण योजना के तहत दिए गए दाखिलों का रिकॉर्ड एमआईएस पोर्टल पर अपलोड नहीं कर पा रहे हैं।

संबंधित स्कूल प्राचार्यों को दिए निर्देश

मौलिक शिक्षा निदेशालय ने चिराग योजना के तहत हुए दाखिलों का रिकॉर्ड एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सभी संबंधित स्कूल प्राचार्यों को अवगत करा दिया है। पोर्टल खुलने में दिक्कत बताई जा रही है। ऐसे में स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द रिकॉर्ड अपलोड कर दें, ताकि समय पर फीस की प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान किया जा सके। -डॉ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।

06जेएनडी13: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। संवाद।

06जेएनडी13: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed