{"_id":"659315ba9bfd771d000309cb","slug":"private-bus-drivers-strike-passengers-remain-miserable-jind-news-c-199-1-sroh1006-11046-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: निजी बस चालकों की हड़ताल, यात्री रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: निजी बस चालकों की हड़ताल, यात्री रहे बेहाल
Tue, 02 Jan 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी10-हड़ताल के चलते रोडवेज बस में सवार होते यात्री। संवाद
जींद। हिट एंड रन संशोधन बिल के विरोध में निजी बसों के चालक सड़क पर उतर आए हैं। सोमवार को जिले की 165 निजी बसों का पहिया नहीं घूमा। जिलेभर के चालक और परिचालक सुबह ही नए बस अड्डे पर धरने पर बैठे गए।
हड़ताल से परिवहन व्यवस्था बिगड़ गई और लोकल रूट प्रभावित रहे। यात्रियों को बरवाला, हांसी, बरवाला, गोहाना, असंध समेत अन्य लोकल रूटों पर बसें नहीं मिली। बस अड्डे के बूथों पर भी यात्री बसों के आने का इंतजार करते रहे। वहीं ट्रक यूनियन की हड़ताल के चलते भी जिले से दाल, फल-फ्रूट व सब्जियों के साथ-साथ कपड़ा, दूध, खाद और दवाइयों का भी आयात निर्यात बंद हो गया है। सोमवार को ऑल ड्राइवर कल्याण संघ, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन, ऑल प्राइवेट परिवहन समिति, टैक्सी यूनियन, टैंपो यूनियन और कैंटर यूनियन ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और परिवहन मंत्री के नाम मांग-पत्र सौंपे जिसमें हिट एंड रन संशोधन बिल को तुरंत रद्द की मांग की। प्रदर्शन का मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी ने भी समर्थन किया। सीटू जिला सचिव कपूर सिंह, ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र बुआना ने बताया कि इस बिल में प्रावधान है कि यदि कहीं पर कोई दुर्घटना हो जाती है तो बड़े वाहन चालक को घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना होगा। यदि वह ऐसा नहीं करता तो दस साल की सजा और सात लाख रुपये का जुर्माना होगा। यदि चालक मानवता के नाते घायल को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास करता है तो आक्रोशित भीड़ चालक की हत्या का प्रयास करेगी। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, आजाद पांचाल, भागल सिंह मालवी, सुरेंद्र बेनीवाल, नरेंद्र खर्ब, महाबीर पेगां, रवि, अशोक, परमजीत, सुरेश, राजेश, राजू, पाला शर्मा, जागीर, लीला राम, अरुण शर्मा, राजा रेढू, सोनू शर्मा, संदीप रेढू, राजेश खर्ब, रमेश सैनी, रोशन मौजूद रहे।
जिले के 250 ट्रकों के पहिये भी थमे
ट्रक यूनियन के शहर में 250 से ज्यादा ट्रकों के पहिये भी थमे गए हैं, जिसमें से 50 से 60 ट्रक हर रोज बाहर जाते हैं, जो फल-फू्रट और सब्जियां लेकर दिल्ली की ओर जाते थे। इसके अलावा आयात व निर्यात का काम भी प्रभावित है, जिससे दवाइयां, खाद व डीजल लाने का काम भी बंद रहेगा। वहीं जींद से 165 प्राइवेट बस चलती हैं, जिसमें से गोहाना रूट पर 18, नरवाना रूट पर 31, असंध रूट पर 17, पुंडरी रूट पर तीन, पानीपत रूट पर 30, बरवाला रूट पर 19 व हांसी रूट पर 26 बस चलती हैं, जो तीन दिन तक बंद रहेगी। प्राइवेट बस यूनियन व ट्रक यूनियन ने चेतावनी दी है कि तीन जनवरी तक न्याय संहिता बिल वापस नहीं लिया तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बस आपरेटर अजय और ट्रक यूूनियन के प्रधान कृष्ण चहल का कहना है कि केंद्र सरकार ने जो 26 दिसंबर को लोकसभा में न्याय संहिता बिल पारित किया गया है। चालक द्वारा घायल व्यक्ति को अस्पताल तक इलाज के लिए पहुंचाना होगा। यदि वाहन चालक द्वारा घायल व्यक्ति को अस्पताल तक नही पहुंचाया तो उसे दस साल की सजा और दस लाख रुपये का जुर्माना होगा। यदि घायल की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाती है तो चालक को सजा और जुर्माने का प्रावधान है जो कि सरासर गलत है।