फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Private ambulance drivers causing damage to civil hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल को नुकसान पहुंचा रहे निजी एंबुलेंस चालक

Sun, 28 Apr 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Private ambulance drivers causing damage to civil hospital
27जेएनडी10 : सीसीटीवी फुटेज में निजी एंबुलेंस को सरकारी एंबुलेंस के पास खड़ा करता एक चालक।
जींद। नागरिक अस्पताल के पास खड़े निजी एंबुलेंस चालक अब सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वह नागरिक अस्पताल में खड़ी सरकारी एंबुलेंस से सामान चोरी कर रहे हैं। 25 अप्रैल को एक सरकारी एंबुलेंस का मॉनिटर चोरी हो गया। जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गी तो एक निजी एंबुलेंस चालक सामने आया और उसने मॉनिटर चोरी की बात स्वीकार कर ली।अब स्वास्थ्य अधिकारी इस मामले को रफा-दफा करने की फिराक में हैं, लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग मामले को दबाने की कोशिश क्यों कर रहा है।
विज्ञापन

लगभग दो साल पहले निजी एंबुलेंस चालकों को मरीजों को नागरिक अस्पताल लाने के बजाय निजी अस्पताल लेकर जाने पर पकड़ा गया था। नागरिक अस्पताल से मरीज को पीजीआई रोहतक, मेडिकल कॉलेज खानपुर या फिर अग्रोहा रेफर किया जाता है। जब कोई मरीज निजी एंबुलेंस में जाता है तो एंबुलेंस चालक उनको निजी अस्पतालों में लेकर चले जाते हैं। इन एंबुलेंस चालकों की निजी अस्पताल संचालकों से सांठगांठ होती है। दो साल पहले इस प्रकार का मामला सामने आने के बाद निजी एंबुलेंस वालों को नागरिक अस्पताल के आसपास नहीं खड़ा होने दिया जा रहा था। अब फिर वही हालात हो गए हैं। अब निजी एंबुलेंस नागरिक अस्पताल के अंदर तक पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन

मॉनिटर चुराकर बोला मैं वापस कर दूंगा
जिस निजी एंबुलेंस चालक ने सरकारी एंबुलेंस का मॉनिटर चुराया है, वह सीसीटीवी फुटेज में पकड़ा गया तो काफी संख्या में निजी एंबुलेंस चालक सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल तथा एंबुलेंस के नोडल अधिकारी डॉ. रवि राणा से मिले। एंबुलेंस चालकों ने कहा कि जिस चालक ने मॉनिटर चुराया है वह वापस कर देगा और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेगा। स्वास्थ्य विभाग ने माॅनिटर चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी है, लेकिन अब इस मामले में क्या होगा सोमवार को फिर होने वाली बैठक में तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में पहले भी हुई है चोरी
ऐसा नहीं है कि चोरी का यह पहला मामला है। इससे पहले भी नागरिक अस्पताल से सामान चोरी हो चुका है। डेढ़ साल पहले एक एंबुलेंस से सिलिंडर चोरी हो गया था। दो साल पहले एक एंबुलेंस से काफी उपकरण चोरी हुए थे, जिनका आज तक पता नहीं चला। वैसे भी रात के समय नशेड़ी किस्म के लोग नागरिक अस्पताल में घूमते रहते हैं। एक बार सिक्योरिटी गार्ड ने एक नशेड़ी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

25 अप्रैल को एक एंबुलेंस से मॉनिटर चोरी हो गया था। उसका पता लग गया है। कुछ एंबुलेंस चालकों ने कहा कि वह सरकारी मॉनिटर को वापस कर देंगे। पुलिस को शिकायत दी थी। अब सोमवार को फिर से बैठक होगी। इसमें चोर को माफ भी किया जा सकता है या फिर पुलिस को सौंपा जा सकता है। सीसीटीवी फुटेज में चोर सामने आया है। -डॉ. रवि राणा, नोडल अधिकारी एंबुलेंस।

27जेएनडी10 : सीसीटीवी फुटेज में निजी एंबुलेंस को सरकारी एंबुलेंस के पास खड़ा करता एक चालक।

27जेएनडी10 : सीसीटीवी फुटेज में निजी एंबुलेंस को सरकारी एंबुलेंस के पास खड़ा करता एक चालक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed