फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prisoners go on hunger strike in district jail

जिला जेल में कैदी और बंदियों ने की भूख हड़ताल

Sat, 30 Oct 2021 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Prisoners go on hunger strike in district jail
जींद। जिला जेल में लगभग 30 कैदी और बंदियों ने जेल प्रशासन पर जबरदस्ती कैंटीन से सामान खरीदने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर वे शनिवार को भूख हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

हालांकि जेल प्रशासन ने बताया कि कुछ कैदी व बंदी जेल में विवाद कर तनाव का माहौल बना रहे थे। जिसके चलते उनको अलग-अलग बैरिंग में शिफ्ट किया गया। इसके चलते उन्होंने जेल प्रशासन पर कैंटीन से सामान खरीदने के लिए विवश करने का आरोप लगाकर हड़ताल की है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक संजीव बुधवार ने बताया कि हत्या के प्रयास व मारपीट के मामले में जेल में बंद कुछ बंदियों व कैदियों ने पिछले कई दिनों से जेल में विवाद कर माहौल बना किया था। जिसके चलते उनको अलग बैरिंग में शिफ्ट कर दिया। अब यह एक शिफ्ट में रहने के लिए उन पर हड़ताल कर दबाव बना रहे हैं। जेल के नियमों के अनुसार ही उनकी बैरक बदली गई है। अब यह बंदी व कैदी जेल में भूख हड़ताल का बहाना बनाकर उन पर दबाव बना रहे हैं। जेल में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए वह नियमानुसार कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed