फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Principal Dr Bharat Jyoti Award will Sammati. Ved Shyoran

भारत ज्योति अवार्ड से सम्माति होंगे प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश श्योराण

Wed, 03 Sep 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Wed, 03 Sep 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य वेदप्रकाश श्योराण को इंडिया इंटरनेशनल फेंडशिप सोसायटी, नई दिल्ली द्वारा भारत ज्योति अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड राजकीय महाविद्यालय जींद में बतौर प्राचार्य उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य तथा अन्य सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। डॉ. वेदप्रकाश श्योराण ने बताया कि उनको अभी इसकी सूचना मिली है।
विज्ञापन


चार सितंबर को दिल्ली में एक समारोह के दौरान मुख्यातिथि पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल जेजे सिंह द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्था के सचिव डॉ. गुरमीत सिंह ने बताया कि संस्था यह अवार्ड प्रति वर्ष किसी ऐसी शख्ससियत को दिया जाता है जिसने अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल की हो।
विज्ञापन


बतौर प्राचार्य डॉ. श्योराण ने जो कार्य किए हैं वह बेजोड़ हैं। उन्होंने बताया कि इस अवार्ड से गत वर्षों चिकित्सक डॉ. नरेश तरेहन, पूर्व चुनाव आयुक्त जीवीजी कृष्णमूर्ति, अभिनव बिंद्रा व अमजद अली खान को नवाजा जा चुका है। डॉ. वेदप्रकाश श्योराण प्राचार्य के साथ-साथ लघु कथाकार भी हैं। अब तक इनके कसक व कशमकश दो संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed