{"_id":"4d09da55abaf01b490aafb9cc0512064","slug":"prime-swindle-people-s-money-under-the-guise-of-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री जन-धन योजना की आड़ में ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री जन-धन योजना की आड़ में ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Tue, 02 Sep 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाता खुलवाने वाले लोगों का बैंकों में तांता लगा हुआ है लेकिन कई लोगों ने बैंक से मिलीभगत करके इसकी आड़ में लोगों का दूसरा ही बीमा करना शुरू कर दिया। यह धंधा पिछले कई दिनों से चल रहा था।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नरवाना ब्रांच मेें भी खाता खुलवाने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है। इसका फायदा उठाने के लिए बैंक के बाहर एक इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट डट गया और खाता खुलवाने से पहले दुर्घटना बीमा के नाम पर कुछ लोगों से 140 रुपये और कुछ से 240 रुपये लेकर बीमा करना शुरू कर दिया।
अनेक गरीब लोगों ने इसको भी सरकार की स्कीम मानकर फार्म भरवा लिए लेकिन कई लोगों ने इसका विरोध किया। मीडिया को जब इस बात की भनक लगी और मीडिया कर्मी बैंक पहुंचे तो बीमा कंपनी का एजेंट वहां से खिसक गया। बैंक में खाता खुलवाने पहुंची फूलपति, सुखपाल, विरेंद्र, सोना देवी, सुनहरी, नीलम, आशा, जोगिंद्र, मुकेश, रानी, बजरंग, ओमपति, दलबीर, बिमला, विशाल, राजपाल, रशीद मोहम्मद, भरपूर, शमशेर ने बताया कि बैंक में उनको खाता खुलवाने से पहले कंपनी का दुर्घटना बीमा करवाना अनिवार्य बताया।
विज्ञापन
उनसे क हा कि इसके बिना आपके खाता खोलने का कोई फायदा नहीं होगा। दुर्घटना बीमा के नाम पर उनसे 140 रुपये वसूले गए। यह गोरखधंधा पिछले चार-पांच दिनों से चल रहा था। जब इस बारे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने ऐसे किसी व्यक्ति का बाहर बीमा करने से पल्ला झाड़ लिया।
उन्होंने दुर्घटना बीमा के नाम पर वसूली करने पर अनभिज्ञता जताई। जबकि एजेंट बैंक की मेज और कुर्सी का प्रयोग कर रहा था। लोगों ने इसमें बैंक व इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारियों के बीच मिलीभगत होने का आरोप लगाया।