फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Primary School Harnampura became the cleanest school in the block.

Jind News: प्राथमिक स्कूल हरनामपुरा बना खंड का सबसे स्वच्छ विद्यालय

Thu, 15 Jan 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Primary School Harnampura became the cleanest school in the block.
15जेएनडी26: प्राथमिक स्कूल हरनामपुरा का प्रांगण। स्रोत संस्थान।
नरवाना। मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन योजना 2025-26 के तहत खंड नरवाना में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय हरनामपुरा ने स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया और पूरा विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर झूम उठा। विद्यालयों के चयन के लिए एसडीएम जगदीश चंद्र एचसीएस की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने खंड के सभी प्रतिभागी विद्यालयों का गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कमेटी में खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद (वर्तमान में उप जिला शिक्षा अधिकारी), प्रधानाचार्य रविंद्र मित्तल, अशोक कुमार व महिला एवं बाल विकास अधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों को स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, शैक्षणिक वातावरण, छात्र सहभागिता और प्रबंधन व्यवस्था जैसे विभिन्न मापदंडों पर परखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी सदस्यों ने निरीक्षण उपरांत पाया कि प्राथमिक विद्यालय हरनामपुरा सभी मापदंडों पर खरा उतरता है। सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में कुल 400 अंकों में से सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय ने खंड स्तर पर सुंदर विद्यालय का खिताब अपने नाम किया।
विद्यालय के मुख्याध्यापक अनंतपाल नैन ने इस सफलता का श्रेय पूरी टीम को देते हुए बताया कि विद्यालय को सुंदर और स्वच्छ बनाने में प्राथमिक विद्यालय इंचार्ज देवेंद्र मोर, समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों, सरपंच, ग्राम पंचायत और गांव के सभी लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।
सभी ने टीम भावना से कार्य किया, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सामने आया है। खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय को शिक्षा विभाग की ओर से 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, जबकि जिला स्तर पर प्रथम रहने वाले विद्यालय को एक लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा।

विद्यालय निरीक्षण के दौरान अनंतपाल नैन, संदीप कुमार, सुरेश कुमार, मुनीष, कर्मवीर, प्रेम प्रकाश, देवेंद्र मोर, दिनेश, जसबीर, विनोद, अजमेर, मंदीप और तमन्ना उपस्थित रहे। उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद, गांव के सरपंच दिलबाग सिंह, ग्राम पंचायत और एसएमसी सदस्यों ने विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed