फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prevention of cyber crime is possible only through awareness: Arsh Verma

जागरूकता से ही साइबर क्राइम से बचाव संभव : अर्श वर्मा

Thu, 08 Sep 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Prevention of cyber crime is possible only through awareness: Arsh Verma
पुलिस लाइन में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में लेखन प्रतियोगिता का अवलोकन करते आईपीएस अर्श वर्मा औ - फोटो : Jind
जींद। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में बुधवार को साइबर फ्रॉड और नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें मुख्यातिथि के तौर पर एएसपी अर्श वर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान डीएवी स्कूली बच्चों ने दर्शकों के सामने योगा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा लेखन प्रतियोगिता, लड़कियों ने सेल्फ डिफेंस के लिए यूएसी, नृत्य और रस्साकसी का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल राजेश कुमार, साइबर सुरक्षा शाखा इंचार्ज अमित कुमार, सतीश कुमार व मेरा गांव मेरी शान टीम के सदस्य उप निरीक्षक नरेश ढांडा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एएसपी अर्श वर्मा ने कहा कि जागरूकता से ही साइबर क्राइम से बचाव संभव है। उन्होंने लोगों को साइबर क्राइम के संबंध में बताया कि कुछ समय से दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आम आदमी का रुझान ऑनलाइन प्रक्रिया की तरफ बढ़ा है। इसके कारण अपराधी साइबर धोखाधड़ी को अनेक माध्यमों से एक संगठित अपराध के रूप में अंजाम दे रहे हैं। इसलिए कुछ सावधानी रखकर खुद को साइबर ठगी से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर जागरूकता अभियान के तहत जिला पुलिस जींद के साइबर सेल इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर न करने और न ही किसी अनजान के साथ आधार नंबर, ईमेल आईडी, सत्यापन कोड व अन्य किसी भी तरह की निजी जानकारी सांझा न करने की अपील की है। किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर जानकारी दें। फोन कॉल, एसएमएस या अन्य किसी माध्यम से ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन और सीवीवी किसी के साथ भी शेयर न करें। एसएमएस व वाट्सअप के माध्यम से आए किसी भी लिंक को क्लिक न करें। जब भी कोई पैसे भेजता है तो धनराशि अपने आप खाता में जमा हो जाती है। किसी के भी कहने पर रिमोट एक्सेस एप जैसे क्यूक स्पोर्ट, एनीडेस्क, एंड्रायड आदि को प्ले स्टोर से डाउनलोड न करें और न ही इनके आईडी व पासवर्ड किसी से शेयर करें। फोन, ईमेल, एसएमएस या व्हाटसअप पर आए नौकरी, लाटरी जैसे विज्ञापनों पर विश्वास न करें। एटीएम से पैसे निकालते या जमा करते समय किसी भी अनजान व्यक्ति की सहायता न लें। अपने एटीएम पिन को समय-समय पर बदलते रहें। फोन और एप को हमेशा नए वर्जन के साथ अपडेट रखें और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जरूरत से ज्यादा निजी जानकारियां शेयर न करें।

नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया
ड्रग और हिंसा मुक्त मेरा गांव मेरी शान अभियान के तहत जिला जींद में नशे के विरुद्ध जागरूकता के लिए बनाई टीम के सदस्य ई एसआई नरेश कुमार ने बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया। स्वयं को और दूसरों को हमेशा नशे से दूर रखने के लिए शपथ दिलाई गई जिसमें वहां मौजूद दर्शकों ने शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed