{"_id":"602d633b8ebc3ee95d5752d0","slug":"preparations-to-stop-rail-at-ten-places-in-the-district-jind-news-rtk5958949109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दस जगह रेल रोकने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दस जगह रेल रोकने की तैयारी
विज्ञापन
जींद रेलवे जंक्शन का फोटो।
- फोटो : Jind
कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे रेल रोको अभियान के तहत 18 फरवरी को जिले में दस जगह पर किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम करने की संभावना है। पुलिस को खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस यह सुनिश्चित करने में लगी है कि किसी भी प्रकार की अशांति न हो।
जानकारी के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन का एलान किया है। इसके तहत जिला पुलिस को बरसोला, नरवाना, जुलाना, मालवी, घड़वाली, बुराडहैर, सफीदों, खरकरामजी व किलाजफरगढ़ सहित दस स्थानों पर रेलवे रोकने की सूचना मिली है। इसके हिसाब से ही तैयारी की गई है। वहीं किसान नेताओं का कहना है वे दोपहर 12 बजे से चार बजे तक रेलवे ट्रैक पर धरना देंगे। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद के अनुसार मुख्यतौर पर बरसोला व नरवाना में रेल ट्रैक बंद करने की योजना है। हालांकि किसान अपने-अपने स्तर पर कई जगह विरोध स्वरूप रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे।
दोपहर 12 से चार बजे तक नहीं कोई ट्रेन
जींद जिले में दोपहर 12 से लेकर शाम चार बजे तक रेलवे ट्रैक रोकने की योजना है। इस दौरान जिले से किसी भी ट्रेन का गुजरने का समय नहीं है। हालांकि पंजाब की तरफ से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी का समय जींद जंक्शन पर 11 बजे का है, लेकिन यदि ट्रेन देर से आई तो यह किसान आंदोलन में फंस सकती है।
विज्ञापन
दस जगहों पर रेलवे ट्रैक बंद होने की सूचना
पुलिस को दस जगहों पर रेलवे ट्रैक बंद किए जाने की सूचना मिली है। इसके अनुसार ही व्यवस्था की है। हर जगह पुलिस तैनात की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की हिंसक कार्रवाई न हो।
ओपी नरवाल, डीआईजी जींद।
स्थिति पर रखी जा रही है नजर
जहां-जहां रेलवे ट्रैक पर जाम लगाने की सूचना आ रही है, उनके अनुसार योजना बनाई जा रही है। मुख्य रूप से बरसोला व नरवाना में ही रेल रोको आंदोलन होने हैं। अन्य जगहों की भी सूचना है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इसके अनुसार ही जिला पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
देवेंद्र कुमार, निरीक्षक, प्रभारी जीआरपी।