Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Preparations complete for National Mahapanchayat to be held in Jind: Tekram
{"_id":"63388d8e119f84407e28ba1f","slug":"preparations-complete-for-national-mahapanchayat-to-be-held-in-jind-tekram-jind-news-rtk6596711166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में होने वाली राष्ट्रीय महापंचायत की तैयारियां पूरी : टेकराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में होने वाली राष्ट्रीय महापंचायत की तैयारियां पूरी : टेकराम
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete for National Mahapanchayat to be held in Jind: Tekram
- फोटो : Jind
Link Copied
कंडेला खाप की बैठक प्रधान धर्मपाल कंडेला की अध्यक्षता कंडेला गांव में हुई। उन्होंने कहा कि चार अक्तूबर को होने वाली उत्तर भारत की सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत जींद की जाट धर्मशाला में होगी। बैठक में हिंदू विवाह अधिनियम के लिए चल रहे सर्वेक्षण के मद्देनजर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश आदि प्रांतों से खापों के प्रधान और प्रतिनिधियों के शामिल होकर अति महत्वपूर्ण विषय के बारे में विचार विमर्श करने का न्योता दिया गया। सर्वखाप के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने कहा कि राष्ट्रीय महापंचायत के कार्यक्रम में अनुशासन के लिए दो समिति गठित की गई है। खाप महिला विंग प्रधान सुदेश कंडेला ने बताया कि पंचायत में एक गांव में शादी, एक गोत्र में शादी और सीमा लगते गांव में शादी नहीं करने के लिए विशेष तौर पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच भीरा दालमवाला, पूर्व सरपंच रामदिया खोखरी, उपप्रधान दयानंद बोहतवाला, प्रवक्ता मा. कर्मवीर लोहचब, अबेराम, मेहताब रूपगढ़, संदीप भारती, प्रदीप दालमवाला, बलवान, मिड्डा शाहपुर, चंद्र जीतगढ़, सुनील सिवाच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।