फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Preparations begin for the election of Jat Charitable Sabha, elections will be held on August 10

Jind News: जाट धर्मार्थ सभा के चुनाव के लिए तैयारियां शुरू, 10 अगस्त को होगा चुनाव

Sun, 20 Jul 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for the election of Jat Charitable Sabha, elections will be held on August 10
20जेएनडी16: जाट धर्मशाला। - फोटो : स्वयं
जींद। जाट धर्मार्थ सभा की कार्यकारिणी का गठन करने के लिए फर्म व सोसाइटी के जिला रजिस्ट्रार ने 10 अगस्त निर्धारित किया है। इसके लिए एक अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो कि तीन अगस्त तक चलेगी। चार अगस्त को नामांकन वापस लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले लंबे समय से चुनाव को लेकर समाज के सदस्य प्रयास कर रहे थे। पहले प्रधान का कार्यकाल पूरा होने के बाद दूसरा प्रधान सर्वसम्मति से समाज ने बताया था लेकिन नियुक्त किए गए प्रधान का जाट धर्मार्थ सभा में वोट नहीं था। इसके चलते नियुक्ति रुक गई थी। इसके बाद इस पर प्रशासक लगाया गया लेकिन प्रशासन ने खुद के कार्यों का हवाला देते हुए त्याग पत्र दे दिया था।
विज्ञापन

इसके बाए एडहॉक कमेटी नियुक्त की गई। अब इस कमेटी ने चुनाव करवाने के लिए फर्म एवं सोसाइटी के जिला रजिस्ट्रार से मिलकर मंजूरी ली। रोहित ढांडा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। अब इसमें मतदाता सूची को लेकर आई आपत्तियों की जांच का कार्य 31 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद एक अगस्त को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इसी दिन से नामांकन शुरू होंगे और 3 अगस्त तक नामांकन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच के बाद 4 अगस्त को उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। पांच अगस्त को वैद्य नामांकनों की सूची तय होगी और इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। इसके बाद 10 अगस्त को धर्मशाला की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके लिए 105 कॉलेजियम बनाए गए हैं।


15 दिन पहले बनी थी एडहॉक कमेटी
इसका कार्यकाल पूरा होने पर करीब 15 दिन पहले दूसरी एडहॉक कमेटी बनाई गई। इसमें पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी किताब सिंह भनवाला, वरिष्ठ नेता ईश्वर सिंह उझानिया व यादवेंद्र खर्ब को शामिल किया गया है। कमेटी ने अब चुनाव की प्रक्रिया शुरू करवा दी है।

-------------

फर्म व सोसाइटी के जिला रजिस्ट्रार की ओर से चुनाव के लिए जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए सभी तैयारी पूरी की जा रही हैं। समाज का चुनाव है भाईचारे से कराया जाएगा ताकि जाट धर्मार्थ सभा को समाज के कार्यों के लिए आगे बढ़ाया जा सके।

-रोहित ढांडा चुनाव अधिकारी जाट धर्मार्थ सभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed