फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   prathmik pathshala ramleela became the center of faith of people for 60 years

60 साल से लोगों की आस्था का केंद्र बनी प्राथमिक पाठशाला रामलीला

Thu, 07 Oct 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
prathmik pathshala ramleela became the center of faith of people for 60 years
रामलीला मंचन के लिए मंच को तैयार करवाते प्रधान बॉबी जिंदल। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के साथ प्राथमिक पाठशाला मैदान में होने वाली रामलीला शहर की सबसे प्राचीन रामलीला है। रामलीला कमेटी प्रधान बॉबी बताते हैं कि इसी रामलीला से निकले कलाकारों ने मंडी वाली रामलीला, सैनी रामलीला व किले वाली रामलीला भी शुरू की है। हालांकि इनमें मंडी वाली रामलीला का मंचन अब बंद हो चुका है। रामलीलाओं का मंचन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पिछले 40 साल से रामलीला से जुड़े कलाकार दीपक शर्मा बताते हैं कि वे तब दसवीं कक्षा में थे। उन्होंने रामलीला में कई भूमिकाएं निभाईं। प्राथमिक पाठशाला वाली रामलीला की सबसे विशेष बात यही रही कि यहां किसी भी प्रकार के आडंबर के लिए कोई जगह नहीं है। कलाकार से लेकर निर्देशक तक सभी बिना पैसे के काम करते हैं। दीपक शर्मा बताते हैं कि यहां लोगों का जुड़ाव सिर्फ धार्मिक आस्थाओं से है।
विज्ञापन

सभी कलाकार कारोबारी
रामलीला में 25 लोग मंच पर मुख्य भूमिका में रहते हैं। यह सभी अपना व्यवसाय करते हैं। कुछ लोग नौकरी भी करते हैं। इसके बावजूद समय निकालकर पिछले करीब 20 दिन से रिहर्सल कर रहे हैं। रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष पंकज भारद्वाज बताते हैं कि रामलीला में राम की भूमिका निभाने वाले रमेश शर्मा अपना काम करते हैं। रावण का किरदार निभाने वाले सन्नी रोहतक में नौकरी करते हैं। हनुमान बनने वाले गोविंद का स्टील वेल्डिंग का व्यवसाय है। वहीं लक्ष्मण की भूमिका में मंच पर रहने वाले शिव प्लास्टिक के बर्तनों का काम करते हैं। रामलीला कमेटी के प्रधान बॉबी जिंदल के अनुसार पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते रामलीला का मंचन नहीं हो सका। ऐसे में सिर्फ रामायण पाठ करवाया गया। इस बार हालांकि कोरोना संक्रमण का असर नहीं है, लेकिन कमेटी ने इसे गंभीरता से लिया है। ऐसे में रामलीला के मंचन के दौरान मास्क व सैनिटाइजर की विशेष व्यवस्था रहेगी। साथ ही मंच से राम की भूमिका में रमेश शर्मा लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed