फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prasad distributed by doing Havan in temples on Annakoot festival

Jind News: अन्नकूट पर्व पर मंदिरों में हवन कर बांटा प्रसाद

Sun, 03 Nov 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Prasad distributed by doing Havan in temples on Annakoot festival
जींद। जिलेभर में शनिवार को विश्वकर्मा दिवस और अन्नकूट पर्व मनाया गया। इस मौके पर हवन करने के अलावा भंडारे लगाए गए।
विज्ञापन

मिस्त्रियों ने भगवान विश्वकर्मा को याद करते हुए अपने प्रतिष्ठान और दुकानें में औजारों की पूजा की। विश्वकर्मा दिवस पर शनिवार को सफीदों गेट स्थित प्राचीन भूतेश्वर मंदिर, हनुमान गली स्थित हनुमान मंदिर, रानी तालाब स्थित हरि कैलाश मंदिर, सफीदों रोड स्थित हनुमान मंदिर, भिवानी रोड भगत सिंह मार्केट, काठमंडी, भगवान परशुराम मंदिर के अलावा अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं को प्रसाद लेने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसे लेकर वॉलंटियरों की ड्यूटी लगाई गई थी।
भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का सबसे बड़ा शिल्पकार बताते हुए उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। जिले में ऑटो मार्केट, मैकेनिक और मिस्त्रियों की दुकानें बंद रहीं। राज मिस्त्रियों ने भी अपने औजारों की पूजा की।
विज्ञापन

अन्नकूट पर्व पर पूजा-अर्चना कर मांगीं मन्नतें
अन्नकूट पर्व पर जयंती मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई थीं। श्रद्धालुओं ने स्वयं सेवक बनकर व्यवस्था को संभालने का काम किया। मंदिर के पुजारी नवीन कुमार शास्त्री ने बताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग से भंडारे में चार क्विंटल कढ़ी, दो क्विंटल चावल, एक क्विंटल सब्जी, एक क्विंटल बाजरे की खिचड़ी, दो क्विंटल हलवा और पूरी का प्रसाद तैयार किया गया था। गत वर्षो की भांति इस वर्ष गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं मेें काफी उत्साह देखने के लिए मिला। उन्होंने कहा कि इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन कर श्रद्धालुओं ने सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयति-जयति हिंदू महान संगठन के संयोजक अतुल चौहान व एडवोकेट मोहित शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस साल भी अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। हनुमान मंदिर की मान्यता दूर-दूर तक है। हर वर्ष हजारों लोगों के लिए अन्नकूट भंडारा लगाया जाता है। भंडारे में बाजरे की खिचड़ी, हलवा, कढ़ी, चावल आदि अन्न वितरित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed