फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prachi Saini won gold for the country in the Asian Cadet Cup

Jind News: एशियाई कैडेट कप में प्राची सैनी ने देश के लिए जीता गोल्ड

Sun, 21 Sep 2025 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Prachi Saini won gold for the country in the Asian Cadet Cup
जींद। एशिया फेंसिंग कन्फेडरेशन के तत्वावधान में एशियाई कैडेट कप 2025 का आयोजन इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स परिसर, हल्द्वानी (उत्तराखंड) में किया गया। प्रतियोगिता का संचालन भारतीय तलवारबाजी संघ द्वारा किया गया। इसमें जींद की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्राची सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्राची ने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में उज्बेकिस्तान की खिलाड़ियों को पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कहा कि उत्तराखंड खेलों का पावर हाउस बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

एशियाई फेंसिंग कन्फेडरेशन अध्यक्ष एवं भारतीय तलवारबाजी संघ के सचिव राजीव मेहता ने बताया कि इस एशियाई कैडेट कप में 17 देशों के प्रतिभाशाली तलवारबाजों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए वैश्विक प्रतिस्पर्धा का अवसर लेकर आया है और अगली पीढ़ी के एथलीटों को प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राची सैनी को स्वर्ण पदक पहनाकर संघ के अधिकारियों ने सम्मानित किया। उनकी इस सफलता पर खेल प्रेमियों और शहरवासियों में खुशी की लहर है। फिलहाल प्राची अहमदाबाद (गुजरात) स्थित विजय भारत फाउंडेशन में प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके परिवार ने फाउंडेशन के प्रशासन, प्रबंधन एवं प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। प्राची की इस उपलब्धि से उनके परिजनों और जींद के लोगों में गर्व की भावना है। सभी ने प्राची को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed