फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prachi Saini shines in fencing, wins three gold medals

Jind News: फेंसिंग में प्राची सैनी का जलवा, तीन स्वर्ण पदक जीते

Thu, 29 Oct 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Prachi Saini shines in fencing, wins three gold medals
28जेएनडी45: प्राची।
जींद। डीएवी स्कूल की छात्रा और फेंसिंग खिलाड़ी प्राची सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया अस्मिता फेंसिंग जोनल लीग में सीनियर और जूनियर दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते। इसके बाद हरियाणा स्टेट जूनियर फेंसिंग चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल हासिल कर उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर प्राची ने जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन

खेलो इंडिया अस्मिता फेंसिंग जोनल लीग (नॉर्थ जोन) का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर तक हिसार जिले के सिसाय गांव स्थित स्पोर्ट्स स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में प्राची ने अपनी तकनीक, फुर्ती और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सीनियर और जूनियर दोनों श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद राज्य स्तरीय जूनियर फेंसिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी निरंतरता और खेल कौशल साबित किया।
विज्ञापन

वह अब तक राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा एशियन कैडेट कप में स्वर्ण पदक हासिल कर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें फेंसिंग की उभरती हुई प्रतिभाओं में गिना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में प्राची गुजरात के अहमदाबाद स्थित विजयी भारत फाउंडेशन (वीबीएफ) में अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। उनका लक्ष्य आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीतना है। जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए क्वालीफाई करना उनके खेल करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed