{"_id":"67952b05c47109d14e04209b","slug":"prachi-became-captain-of-haryana-womens-handball-and-sushma-became-vice-captain-jind-news-c-199-1-jnd1001-128994-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्राची बनीं हरियाणा महिला हैंडबाल की कप्तान व सुषमा उपकप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्राची बनीं हरियाणा महिला हैंडबाल की कप्तान व सुषमा उपकप्तान
विज्ञापन
25जेएनडी08: प्राची।
- फोटो : हादसे के बाद क्षतिग्रस्त सफारी।
उचाना(जींद)। उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें नेशनल हैंडबाॅल गेम्स को लेकर हरियाणा महिला हैंडबाॅल टीम की घोषणा की गई है। इसमें प्राची को कप्तान, सुषमा को उपकप्तान बनाया गया है। प्राची सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) में ड्यूटीरत हैं और सुषमा रेलवे में ऑफिस सुपरीटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। दोनों ही इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं।
अंतरराष्ट्रीय हैंडबाॅल कोच जुगमिंद्र सिंह ने बताया कि 27 जनवरी से 15 फरवरी तक उत्तराखंड में 38वें नेशनल हैंडबाॅल खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महिला टीम की हैंडबाॅल की कप्तान की जिम्मेदारी प्राची को दी गई है। इसके अलावा सुषमा, सिमरन, मीनू, आरजू, मंजीत, रीतू, सोनिका, खुशी, प्रवेश टीम का हिस्सा हैं। खुशी कैथल से हैं, जबकि प्रवेश जींद से है। रीतू और सोनिका खेल विभाग में कार्यरत हैं। टीम के साथ हैंडबाॅल कोच जुगमिंद्र सिंह के अलावा कैथल से हैंडबाॅल प्रशिक्षक गुरमेल कौर, रेवाड़ी से हैंडबाल प्रशिक्षक बिजेंद्र कुमार भी साथ रहेंगे।
नरवाना के डूमरखां स्थित इरा इंटरनेशनल स्कूल में घोषणा के बाद टीम कुरुक्षेत्र में मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन करने के बाद उत्तराखंड रवाना हो गई। हरियाणा ओलिंपिक संघ के मनीष ग्रोवर, हैंडबाॅल वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष विक्रमजीत, उपप्रधान आईएएस मोहम्मद शाइन ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है।

25जेएनडी08: प्राची।- फोटो : हादसे के बाद क्षतिग्रस्त सफारी।
विज्ञापन