{"_id":"68d58a3bb2ad5359e302c754","slug":"power-cuts-again-increased-peoples-problems-jind-news-c-199-1-sroh1006-141518-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिजली कट ने फिर बढ़ाई लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिजली कट ने फिर बढ़ाई लोगों की परेशानी
Fri, 26 Sep 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:26 AM IST
सार
जींद शहर और आसपास के क्षेत्रों में बरसात के बाद फिर से उमस भरी गर्मी और लगातार बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जर्जर तारों और पुराने ट्रांसफार्मरों के कारण शिकायतों में वृद्धि हुई है। इससे बुजुर्गों और बच्चों को खासा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
25जेएनडी08-एक कॉलोनी में जर्जर तारों की जगह बिछाई जा रही आर्म्ड केबल। स्रोत कर्मचारी
विस्तार
जींद। बरसाती मौसम के बाद एक बार फिर उमस भरी गर्मी और बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अब पिछले कई दिनों से बिजली कटों में बढ़ोतरी हो गई है। इससे बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। बुधवार रात को कई कॉलोनियों में डेढ़ से दो घंटे तक बिजली गुल रही। इनमें ज्यादातर शिकायतें तार जलने, फ्यूज उड़ने, तार टूटने और ट्रांसफार्मर संबंधित शिकायतें आई। नरवाना क्षेत्र में भी बिजली संबंधित समस्या रही। इससे निगम सर्कल में 150 से 200 शिकायतें आ रही हैं।
पिछले दिनों बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी थी। अब धीरे-धीरे गर्मी फिर सताने लगी है। साथ ही बिजली कटों में इजाफा हो गया है। अब जिले में बिजली खपत लगातार बढ़ने से दोबारा फिर एक करोड़ यूनिट के पार हो गई है जबकि बारिश के बाद खपत घटकर 50 लाख पर आ गई थी।
खपत बढ़ने से कट लगने शुरू हो गए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में रोजाना कट लग रहे हैं। मंगलवार को भी यह समस्या बनी हुई थी। इससे बुजुर्ग और बच्चों को ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन
शहरवासी सुरेंद्र, सतपाल, रोशन, जगमेंद्र, राहुल, सुमित, सतबीर का कहना है कि बारिश के समय बिजली और गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब फिर गर्मी और बिजली परेशान करने लगी है। तेज धूप के कारण गर्मी में बढ़ोतरी हो गई है।
ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आने-जाने का सही समय निर्धारित नहीं है। कई बार तो रात को बिजली चली जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। कभी सुबह तो कभी शाम को बिजली चली जाती है। निगम को देखना चाहिए कि गांव में 16 घंटे का शेड्यूल है लेकिन उपभोक्ताओं को उसके अनुसार बिजली मुहैया नहीं हो रही है।
-- -- -- -- -- --
ऐसे बढ़ रही बिजली की खपत
तारीख-खपत यूनिटों में
दो सितंबर-43.89लाख
तीन सितंबर-44.97
चार सितंबर-49.38
पांच सितंबर-53.42
छह सितंबर-57.30
सात सितंबर-57.04
आठ सितंबर-60.57
नौ सितंबर-72.36
दस सितंबर-78.48
11 सितंबर-84.10
12 सितंबर-93.26
13 सितंबर-100.09
14 सितंबर-107.88
15 सितंबर-108.44
16 सितंबर-110.57
17 सितंबर-112.66
18 सितंबर-111.88
19 सितंबर-110.13
20 सितंबर-111.35
21 सितंबर-110.13
22 सितंबर-110.13
23 सितंबर-109.44
24 सितंबर-108.00
-- -- -- --
जर्जर तारों और कंडम ट्रांसफार्मरों के कारण आई दिक्कत
बिजली निगम की ओर से कई जगह कंडम ट्रांसफार्मर नहीं बदले। इसके अलावा जर्जर तार भी नहीं बदले। हाल ही में लाइनों को शिफ्ट करने का काम शुरू किया था। वहीं निगम का बिजली लाइनों के आसपास टहनियों की छंटाई का काम चलता रहा है जिस कारण भी बिजली बंद की जा रही है।
-- -- -- -- -जिले में बिजली सप्लाई सुचारु रूप से हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में भी शेड्यूल अनुसार बिजली मुहैया करवाई जा रही है। वैसे फ्यूज उड़ने, तार जलने या टूटने की समस्या आई होगी। उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित समस्या से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
-एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद