{"_id":"6ada782c17fbcd00ae073c80","slug":"shopkeepers-troubled-by-waterlogging-closed-their-shops-and-protested-submitting-a-memorandum-to-the-sdm-jind-news-c-199-1-jnd1003-162543-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जलभराव से परेशान दुकानदारों ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जलभराव से परेशान दुकानदारों ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
22 जुलाना 02: एसडीएम होशियार सिंह को ज्ञापन सौंपते दुकानदार। स्रोत: दुकानदार
- फोटो : Samvad
जुलाना। कस्बे के बाजार में पानी निकासी की समस्या से परेशान दुकानदारों ने दुकानें बंद कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। दुकानदार पुराने बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और नारेबाजी कर समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद दुकानदारों ने एसडीएम होशियार सिंह को ज्ञापन सौंपकर बाजार में निकासी व्यवस्था दुरुस्त करवाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने और महिला शौचालय का निर्माण करवाने की मांग की।
दुकानदार नरेंद्र ढांडा, सुरेश, राहुल और राजेश ने बताया कि बाजार में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण दुकानों के सामने गंदा पानी जमा हो जाता है। बारिश होने या नालियों का पानी जमा होने पर जलभराव की स्थिति बन जाती है।
कई बार पानी दुकानों के अंदर तक घुस जाता है, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। गंदे पानी के कारण ग्राहकों को भी परेशानी होती है और वे दुकानों तक आने से कतराते हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
महिला शौचालय नहीं होने से परेशानी
दुकानदारों ने बताया कि बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण खरीदारी करने आने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से बाजार में महिला शौचालय का निर्माण करवाने की मांग की। दुकानदारों का कहना है कि निकासी व्यवस्था दुरुस्त होने, सीसीटीवी कैमरे लगने और महिला शौचालय बनने से बाजार में सुविधाएं बेहतर होंगी और दुकानदारों सहित आम लोगों को राहत मिलेगी।