फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eight complaints reached the resolution camp, most of them were resolved on the spot.

Jind News: समाधान शिविर में पहुंचीं आठ शिकायतें, अधिकतर का मौके पर निपटारा

Fri, 23 Oct 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Eight complaints reached the resolution camp, most of them were resolved on the spot.
22 सफीदों 1 समाधान शिविर में शिकायत सुनते हुए एसडीएम पुलकित मल्होत्रा। स्रोत लोक संपर्क विभाग - फोटो : Samvad
सफीदों। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में वीरवार को आठ शिकायतें आईं। इनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याएं सुनने और उन्हें प्रशासन के माध्यम से राहत दिलाने का सशक्त माध्यम हैं। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसके मूल कारणों का पता लगाया जाए और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। ऐसा प्रयास किया जाए कि लोगों को एक ही समस्या के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed