फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A new dengue patient was found in Pindara, taking the number in the district to 19.

Jind News: पिंडारा में डेंगू का नया मरीज मिला, जिले में संख्या 19 हुई

Fri, 23 Oct 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A new dengue patient was found in Pindara, taking the number in the district to 19.
जींद। जिले में डेंगू और मलेरिया के मामले सामने आने का सिलसिला जारी है। पिंडारा गांव में 30 वर्षीय युवक की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। वहीं, मलेरिया के अब तक सात मामले सामने आ चुके हैं। दोनों बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता और जांच अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 200 से अधिक टीमें मैदान में उतारी गई हैं। ये टीमें घर-घर जाकर लोगों को मच्छरों से बचाव के उपाय बता रही हैं। साथ ही घरों और आसपास के क्षेत्रों में मच्छरों के पनपने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। अब तक लारवा मिलने पर 1250 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

विभाग की टीमें डेंगू और मलेरिया के मामले मिलने पर संबंधित क्षेत्रों में फॉगिंग करवाती हैं। इसके अलावा आसपास के घरों में बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान कर उनके खून के नमूने जांच के लिए लिए जाते हैं ताकि बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सके और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। कूलर और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करने तथा खुले बर्तनों में पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी गई है। मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनने और सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

बॉक्स
पिंडारा गांव में 30 वर्षीय युवक की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुखार होने पर खुद इलाज करने के बजाय चिकित्सक से संपर्क करें और समय पर जांच करवाएं। घरों और आसपास सफाई रखें व कहीं भी पानी जमा न होने दें। -डॉ. विजेंद्र ढांडा, नोडल अधिकारी मलेरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article