{"_id":"194fab7f0406bca8004476948474cd03","slug":"power-corporeation-ke-je-par-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के जेई के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम के जेई के खिलाफ मामला दर्ज
ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहिरका गांव के पास बिजली की लाइन ठीक करते समय करंट से झुलसे एएलएम के मामले में पुलिस ने निगम के जेई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इस घटना को लेकर बिजली कर्मचारियों ने सोमवार रात सामान्य अस्पताल में हंगामा भी किया था। मृतक एएलएम के साथ काम कर रहे दूसरे कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने निगम के जेई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार बिजली निगम के डिवीजन नंबर एक में एएलएम के पद पर कार्यरत गांव अहिरका निवासी मैनपाल सोमवार दोपहर बाद अहिरका गांव के पास फाल्ट ठीक रहा था। अचानक करंट लगने से मैनपाल बुरी तरह से झुलस गया। दूसरे कर्मचारी मैनपाल को घायल अवस्था मेंसामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने मैनपाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक कर्मचारी के साथ काम कर रहे एएलएम राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार दोपहर बाद उनके पास अहिरका गांव के पास बिजली लाइन में फाल्ट की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
एएलएम राजबीर के अनुसार फाल्ट ठीक करने से पहले उन्होंने डिवीजन नंबर एक में कार्यरत जेई ब्रह्मजीत से लाइन को बंद रखने की मंजूरी ले ली थी। जब मैनपाल लाइन के फाल्ट को दूर कर रहा था।
इसी दौरान मैनपाल को करंट का झटका लगा और मैनपाल बुरी तरह से झुलस गया। बिजली कर्मचारी राजबीर ने आरोप लगाया कि जेई ब्रह्मजीत की लापरवाही से उसके साथी मैनपाल की मौत हुई है। जेई द्वारा फाल्ट ठीक करने की मंजूरी लिए जाने के बावजूद भी लाइन पर बिजली की सप्लाई शुरू कर दी। इस कारण मैनपाल को करंट लग गया और इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एएलएम राजबीर की शिकायत पर जेई ब्रह्मजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।