फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Poultry farm operator riding a bike dies after being hit by a pickup

Jind News: पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार पोल्ट्री फार्म संचालक की मौत

Fri, 08 Nov 2024 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Poultry farm operator riding a bike dies after being hit by a pickup
जींद। सीआरएसयू के पास पिकअप की टक्कर लगने से घायल हुए बाइक सवार पोल्ट्री फार्म संचालक की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बहबलपुर निवासी तेजेंद्र उर्फ बोबला ने कहा कि उसका चाचा अर्बन इस्टेट निवासी सुखबीर सिंह सीआरएसयू के पास पोल्ट्री फार्म चलाता था। छह नवंबर को वह, उसका चाचा जयबीर और सुखबीर तीनों फार्म पर थे। वहां से अपना काम खत्म करके शाम लगभग साढ़े छह बजे वह और उसका चाचा जयबीर मोटरसाइकिल पर घर के लिए चले थे। उसका चाचा सुखबीर अपनी मोटरसाइकिल पर उनके आगे चल रहा था।
विज्ञापन

जब उसका चाचा सुखबीर मुख्य रोड पर पहुंचा तो सामने से एक अज्ञात पिकअप चालक तेज गति से आया और बाइक को टक्कर मार दी। इसमें उसका चाचा सड़क पर गिरकर घायल हो गया। शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सडक़ दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed