फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Posters of missing Deputy CM and MP Hisar put up in Uchana

Harynaa: उचाना में लगे डिप्टी सीएम, हिसार सांसद की गुमशुदगी के पोस्टर, संयुक्त किसान मोर्चा ने लगाए

Sun, 01 Jan 2023 07:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 07:29 PM IST
सार

धरने पर नहीं पहुंचने पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पोस्टर लगाए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे। दोनों को ढूंढने वालों को उचित पुरस्कार देने की बात भी इन पोस्टरों में लिखी है। 

विज्ञापन
Posters of missing Deputy CM and MP Hisar  put up in Uchana
धरनास्थल पर लगाया गया डिप्टी सीएम, हिसार सांसद गुमशुदा का पोस्टर एवं नारेबाजी करते हुए लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के उचाना में तहसील कार्यालय, नागरिक अस्पताल, पुराना बस स्टैंड, नए बस स्टैंड सहित उपमंडल कार्यालय के गेट पर दिए जा रहे धरने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, हिसार लोकसभा से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह के गुमशुदा पोस्टर लगाए गए हैं। दोनों को ढूंढने वालों को उचित पुरस्कार देने की बात भी इन पोस्टरों में लिखी है। यह पोस्टर उचाना संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


किसान मोर्चा के सदस्य आजाद पालवां, सिक्किम सफा खेड़ी ने कहा कि सर्दी के मौसम में हलके की मांगों को लेकर लोग 20 दिन से धरना दे रहे हैं। हलके से विधायक एवं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, हिसार लोकसभा से सांसद बृजेंद्र सिंह कोई सुध नहीं ले रहे हैं। यहां से सांसद, विधायक बनने के लिए वोट लेने के बाद कई महीनों से हलके में नजर भी नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा उचाना द्वारा उनकी गुमशुदा को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। कहा कि दो जनवरी को उचाना पुलिस थाने में शिकायत भी संयुक्त किसान मोर्चा उचाना की तरफ से दोनों को लेकर देंगे, ताकि कम से कम पुलिस दोनों नेताओं को ढूंढकर ला सके, जिन्होंने हलके के लोगों से वोट लेकर उनके साथ विश्वासघात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों को अगर कोई ढूंढकर लाता है तो उसे उचाना संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। जब अपने हलके के लोगों के बीच ही यहां से वोट लेकर सांसद, विधायक बनने वाले नहीं आते है तो हलके में काम कैसे होंगे।


यहां पर सरकारी कॉलेज, तहसील में नियमित तहसीलदार, नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पद भरना, ढाकल कोठी से रजबाहा बनाना, युवाओं के लिए खेल स्टेडियम बनाना, शहर के लोगों के लिए पार्क बनाने सहित ऐसी अनेकों मांगे हैं जो हलके के लिए जरूरी हैं। इन मांगों की तरफ आज तक कोई ध्यान दोनों नेताओं ने नहीं दिया है। जब तक यह मांगे पूरी नहीं होती तब धरना जारी रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed