फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Poster is part of modern life: Dr. Ranpal Singh

पोस्टर आधुनिक जीवन का हिस्सा : डॉ. रणपाल सिंह

Thu, 19 Sep 2024 05:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Poster is part of modern life: Dr. Ranpal Singh
18जेएनडी19-सीआरएसयू में आयोजित प्रतियोगिता में पोस्टर बनाते विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में राजभाषा हिंदी के सम्मान में 12 से 27 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि पोस्टर आधुनिक जीवन का हिस्सा है, इसलिए किसी भी संदेश को पोस्टर के माध्यम से अच्छी तरह से संप्रेषित किया जा सकता है।
विज्ञापन

विषय विशेषज्ञ के रूप में फाइन आर्ट विभाग से आए डॉ. गुरिंदर एवं डॉ. अनुराधा ने बताया कि प्रतिभागी को सबसे पहले विषय की समझ होनी चाहिए और उसके अनुरूप ही मस्तिष्क में पोस्टर की संकल्पना उभरती है। फिर अपनी कल्पना शक्ति द्वारा ब्रश और रंगों का साथ पाकर ही अभिव्यक्ति बनती है। इस प्रकार एक पोस्टर या पेंटिंग सशक्त कलाकृति बनती चली जाती है। इस दौरान अलग-अलग विद्यार्थियों ने हिंदी के गौरव को बढ़ाते हुए पोस्टर निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed