{"_id":"66d361819ecdb28d7e0760be","slug":"postal-worker-beaten-up-for-stopping-bus-driver-from-being-beaten-jind-news-c-199-1-sroh1009-122298-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बस चालक को पीटने से रोकने पर डाककर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बस चालक को पीटने से रोकने पर डाककर्मी को पीटा
Sun, 01 Sep 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
जींद। एसडी स्कूल के पास बस चालक के साथ मारपीट करने से रोका, तो डाक विभाग के कर्मचारी पर भी हथियार से लैस युवकों ने हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में घोघड़ियां निवासी प्रमोद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में कुचराना कलां निवासी अमनदीप ने बताया कि वह डाक विभाग में है। वह 30 अगस्त को डाकघर जाने के लिए 30 अगस्त को लघु सचिवालय के सामने से बस में सवार हुआ था। इस दौरान पुराने बस अड्डे से बस में कुछ युवक नशे की हालात में चढ़ गए। इनके पास तेजधार हथियार कैंची, बर्फ तोड़ने वाला सूआ और चाकू थे। उन्होंने एसडी स्कूल के पास जाते ही बस चालक को पकड़ कर चलती बस में खींच लिया। इस दौरान बस भी साथ में जा रहे ऑटो से टकराने से बच गई। इससे बस में बैठी सवारियों की जान भी खतरे में आ गई। उसने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उन पर भी हमला कर दिया। आरोपियों ने तेजधार हथियार से उनके सिर पर वार किया। दूसरे युवकों ने भी उस पर हमला किया। इसके बाद बस में सवार अन्य यात्रियों ने उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। हमलावरों में एक युवक घोघड़ियां गांव का रहने वाला प्रमोद था। इसके अलावा अन्य युवक भी उसी के गांव के थे। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने प्रमोद को नामजद कर अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बात जांच शुरू कर दी है।