{"_id":"1b42c07a9cc99e3f62d864d0ea96f85d","slug":"positive-news-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:शक्तों को समाज की मुख्य धारा में किया जाएगा शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शक्तों को समाज की मुख्य धारा में किया जाएगा शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला रेड क्रॉस सोसायटी भवन के प्रांगण में बृहस्पतिवार को विश्व नि:शक्त जन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला भर के नि:शक्त लोगों की चिकित्सकों द्वारा उनकी नि:शक्तता की जांच की गई और आवेदन फार्म भरे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी विनय सिंह ने नि:शक्त महिला रमेश कुमारी के हाथों से रिबन कटवार विधिवत रूप से करवाया।
डीसी ने कहा कि नि:शक्त लोगों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए एक सर्वे करवाया जाएगा। इसके तहत जिला के तीनों उपमंडलों में नि:शक्त जन पहचान शिविर आयोजित होंगे। इसके पश्चात एक मेगा नि:शक्त जन पुनर्वास कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाएगा। जहां इन्हें आवश्यक सहायता उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। डीसी ने कार्यक्रम में उपस्थित नि:शक्तों के लिए उपकरण बनाने वाले एनिमिको कंपनी के अधिकारियों से कहा कि वे सर्वे का कार्य व मेगा शिविर जींद जिले में प्राथमिकता के आधार पर करवाएं। सर्वे के दौरान एक उपमंडल में सात दिन तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रणदीप श्योकंद, सत्यवान ईक्कस व सुभाष ढिगाना उपस्थित थे।