{"_id":"66b522fc94463492dc026304","slug":"portal-opened-to-fill-183-vacant-seats-of-government-iti-jind-news-c-199-1-sroh1007-121213-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राजकीय आईटीआई की रिक्त 183 सीटों को भरने के लिए पोर्टल खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राजकीय आईटीआई की रिक्त 183 सीटों को भरने के लिए पोर्टल खोला
Fri, 09 Aug 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी10: राजकीय आईटीआई में रिक्त सीटों की जानकारी लेने आए विद्यार्थी। स्वयं
जींद। राजकीय औद्योगिक संस्थान में चार मेरिट लिस्ट लगने के बावजूद भी विभिन्न ट्रेडों में 183 सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए पोर्टल को 23 अगस्त तक खोल दिया गया है। हालांकि आईटीआई की सीटों को भरने के लिए 28 जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई थी, लेकिन अभी भी विभिन्न ट्रेडों में सीटें खाली पड़ी हैं।
आईटीआई में कौशल विभाग ने ऑन द स्पॉट दाखिला करने का निर्णय लिया है। इसमें वह विद्यार्थी भी भाग ले सकते हैं, जिसने पहले किसी कारणवंश फार्म नहीं भरा था। विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म 23 अगस्त तक भर सकते हैं। सभी आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया ऑन द स्पॉट मेरिट के आधार पर 12 अगस्त से शुरू होगी। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी संस्थान में सुबह 9 से 11 बजे बजे तक पहुंच कर आवेदन कर सकते हैं, ताकि उसके बाद मेरिट सूची जारी की जा सके। राजकीय आईटीआई में 920 में से 737 सीटों पर दाखिला हो चुका है। 183 सीटें रिक्त हैं।
विभाग के चार मेरिट सूची लगाने के बाद भी कुछ व्यवसायों में सीटें शेष रह गई हैं। विभाग की नियमानुसार अब ऑन द स्पॉट मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे। सभी व्यवसाय की कक्षाएं वीरवार से शुरू हो गई हैं। जिन विद्यार्थियों का दाखिला हो गया है, वह अपनी कक्षा में आना सुनिश्चित करें। अनुपस्थित विद्यार्थियों का दाखिला रद्द कर दिया जाएगा। -अनिल गोयल, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई।