फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Porn video sent in WhatsApp group of 70 girl students

70 छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा अश्लील वीडियो

Wed, 04 Aug 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Porn video sent in WhatsApp group of 70 girl students
छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा अश्लील वीडियो
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को शिकायत दी
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एक कॉलेज द्वारा बनाए गए व्हाट्सअप ग्रुप में किसी ने 30 जुलाई की रात में करीब एक बजे अश्लील वीडियो भेज दिया। इस ग्रुप में 70 छात्राएं शामिल हैं। कॉलेज प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

एक कॉलेज की कुछ छात्राओं ने प्राचार्य को शिकायत देते हुए कहा कि एक मोबाइल नंबर से उनके ग्रुप में 30 जुलाई की रात में अश्लील वीडियो भेजा गया है। इस पर कॉलेज प्रबंधन ने तत्काल इसकी शिकायत मेल द्वारा एसपी जींद, डीएसपी सफीदों व शहर थाना प्रभारी सफीदों को भेज दी। इस ग्रुप में कॉलेज की करीब 70 छात्राएं शामिल हैं। इसमें 3 प्रोफेसर ग्रुप एडमिन हैं। कई छात्राओं के परिजन कॉलेज प्राचार्य से भी मिलकर गुस्सा जाहिर किया था। चार दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होता देखकर मंगलवार को छात्राओं के अभिभावकों ने बैठक करके रणनीति बनाई है। प्राचार्य ने इस बैठक के बाद ही मंगलवार को पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल इसमें कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। एएसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed