फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pond overflows in Malar, dirty water reaches homes... villagers angry against the Panchayat

Jind News: मलार में तालाब ओवरफ्लो, घरों तक पहुंचा गंदा पानी...ग्रामीणों में पंचायत के खिलाफ रोष

Tue, 28 Jul 2026 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Pond overflows in Malar, dirty water reaches homes... villagers angry against the Panchayat
फोटो 27एसएफडीएम1गांव मलार के ग्रामीण गली में भरे पानी के पास खड़े होकर प्रदर्शन करते हुए। संवा
सफीदों। मलार गांव में कई दिनों से हुई बारिश के कारण हनुमान मंदिर के पास स्थित तालाब ओवरफ्लो हो गया है। तालाब का गंदा पानी अब गलियों से होते हुए आसपास की कॉलोनी के घरों तक पहुंच गया है। जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों में पंचायत के प्रति नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन और पंचायत से समस्या का जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण विनोद, संदीप, राजकुमार, सुनील, संजय सतबीर, टीका राम, धर्मपाल और कर्मबीर ने बताया कि हनुमान मंदिर के साथ लगते तालाब का पानी ओवरफ्लो होने के कारण उनकी कॉलोनी में भर गया है। दूषित पानी गलियों में जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत और जिला प्रशासन को अवगत करा चुके हैं। पंचायत की ओर से पानी निकालने के प्रयास भी किए गए लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। तालाब से सटी कॉलोनी के लोगों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर घरों तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूषित पानी से स्वास्थ्य पर खतरा
ग्रामीणों ने बताया कि गलियों में लंबे समय से जमा दूषित पानी के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ रही हैं। गंदे पानी में चलने से लोगों के पैरों में खुजली और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगी हैं। वहीं, जलभराव के कारण मक्खी-मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है जिससे मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है। कई ग्रामीणों को पानी से बचने के लिए जूते-चप्पल हाथ में उठाकर रास्ता पार करना पड़ रहा है।

जल्द पंप लगाकर पानी निकालने का दिया आश्वासन
गांव मलार के सरपंच प्रमोद ने बताया कि हनुमान मंदिर के पास ओवरफ्लो हुए तालाब का पानी निकालने के लिए जल्द ही पंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पानी निकासी का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। सरपंच ने ग्रामीणों को जल्द समस्या से राहत दिलाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि पंचायत की पहल से जलभराव की समस्या जल्द दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed