{"_id":"65ecd95e8bf704985f0c42d4","slug":"polyclinic-inaugurated-doctors-will-provide-services-for-six-diseases-jind-news-c-199-1-sroh1007-114153-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पॉलीक्लीनिक का हुआ उद्घाटन, छह रोगों के चिकित्सक देंगे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पॉलीक्लीनिक का हुआ उद्घाटन, छह रोगों के चिकित्सक देंगे सेवाएं
विज्ञापन
जींद। शहर में शनिवार को एक और पॉलीक्लीनिक का उद्घाटन हो गया है। पहले सेक्टर-9 में एक पॉलीक्लीनिक था, अब दो हो गए हैं। अपोलो रोड पर शनिवार को विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने इसका उद्घाटन किया। यहां पर ओपीडी के लिए दो कमरे हैं, दो और कमरे बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने छह निजी विशेषज्ञ चिकित्सकों को हायर किया है। दो चिकित्सक प्रतिदिन यहां पर ओपीडी करेंगे। आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए यह पॉलीक्लीनिक काफी लाभकारी होगा।
सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि पॉलीक्लीनिक में नेत्र रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, सर्जन तथा बाल रोग विशेषज्ञ अलग-अलग दिन मरीजों का उपचार करेंगे। इन निजी चिकित्सकों को एक महीने में अलग-अलग दिन छह से सात दिन बुलाया जाएगा। यहां पर ओपीडी के लिए दो कैबिन बनाए गए हैं। दो और कैबिन बनाए जाएंगे ताकि चिकित्सकों को ओपीडी में कोई परेशानी नहीं हो। पटियाला चौक पर चिकित्सक मिलने से आसपास के लोगों को काफी लाभ होगा। इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल तथा अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही किया अपग्रेड
पिछले काफी समय से अपोलो रोड पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को यहां स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही थी। इसी कारण शहर के लोगों को मामूली इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में आना पड़ता था। अब सरकार ने इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करके पालीक्लीनिक बना दिया है। अब यहां पर बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन, फिजिशियन, हड्डी रोग विशेष तथा महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हो गई है। अब इन चिकित्सकों को रोस्टर के हिसाब से बुलाया जाएगा।