फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Poly Clinic will be run by hired doctors, inauguration today

Jind News: किराये के चिकित्सकों से चलेगा पॉली क्लीनिक, उद्घाटन आज

Fri, 08 Mar 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Poly Clinic will be run by hired doctors, inauguration today
जींद। अपोलो रोड पर चल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहले ही चिकित्सकों की कमी थी, अब इसे स्वास्थ्य विभाग ने अपग्रेड करके पाली क्लीनिक बना दिया है। शनिवार को इसका उद्घाटन होगा। इसमें किराए के चिकित्सक लोगों को इलाज करेंगे। यहां आंखों, महिला, हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, सर्जन तथा बाल रोग विशेषज्ञ अलग-अलग दिन मरीजों का उपचार करेंगे। इन प्राइवेट चिकित्सकों को एक महीने में अलग-अलग दिन छह से सात दिन बुलाया जाएगा। यहां पर ओपीडी के लिए दो केबिन बनाए गए हैं। इन चिकित्सकों को प्रतिदिन के हिसाब से स्वास्थ्य विभाग पैसे देगा। पटियाला चौक पर चिकित्सक मिलने से आसपास के लोगों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

काफी समय से अपोलो रोड पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। कहने को तो यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन यहां केवल एक ही मेडिकल ऑफिसर उपलब्ध रहता है। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को यहां स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही थीं। इस कारण शहर के लोगों को इलाज करवान केे लिए नागरिक अस्पताल आना पड़ता था। अब सरकार ने इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करके पाली क्लीनिक बना दिया है। अब यहां पर बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन, फिजिशियन, हड्डी रोग विशेष तथा महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करनी है, लेकिन पहले ही जिले में चिकित्सकों की कमी है। स्वास्थ्य विभाग अब निजी चिकित्सकों को यहां प्रतिदिन बुलाएगा और यह चिकित्सक जितने दिन यहां काम करेंगे, उसके हिसाब से उनको पैसे मिलेंगे। यहां ओपीडी के लिए दो केबिन बनाए गए हैं। इनमें प्रतिदिन दो चिकित्सक ओपीडी करेंगे। प्रतिदिन अलग-अलग दो चिकित्सकों को यहां ओपीडी के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
सरकार ने निजी चिकित्सकों को हायर करने की अनुमति दी है। छह विशेषज्ञ चिकित्सकों को हायर किया गया है, जो अलग-अलग दिन यहां पर ओपीडी में बैठेंगे। इससे आसपास के लोगों को काफी लाभ होगा। लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा उनके नजदीक ही मिलेगी। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-आठ में भी चल रहा पाली क्लीनिक
सेक्टर-आठ में भी इस समय एक पाली क्लीनिक चल रहा है। इसमें केवल दंत चिकित्सक ही बैठते हैं, जबकि अन्य सभी चिकित्सकों के पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा आयुष विभाग के चिकित्सक भी बैठते हैं। यहां पर आयुर्वेद पद्धति से लोगों का इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed