फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   political

मुझे नेता नहीं जनता से लगता है डर

Mon, 26 Oct 2015 12:03 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 सरकार और राजनीति पर बेबाकी से बोलने वाले केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का कहना है कि वे ऐसा इसलिए कर पाते हैं क्योंकि उन्हें नेताओं से नहीं जनता से डर लगता है। वे रविवार को यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि साहब, अधिकारी सुनते नहीं हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी को नेता बनना है तो जनता के बीच रहना होगा। जनता क्या चाहती है, उसको जानना है। जनता के सहयोग, समर्थन से ही नेता बनता है। उन्होंने कहा कि इलाके को लेकर मेरे मन में दो इच्छा है। पहली यह कि हलके के लोगों के साथ अब तक जो भेदभाव हुआ है उसको मिटा कर अन्य इलाकों के बराबर लाना है। दूसरी इच्छा है गरीब आदमी को साथ लेकर चलना। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहरों की तर्ज पर गांवों में पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने योजना तैयारी की है। इसके तहत गांवों में विकास परियोजनाओं पर 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में सरकार के एक साल के कार्यालय पूरे होने पर एक नवंबर को हिसार में रैली की जा रही है।  
विज्ञापन


विधायक ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

सरकार के एक साल के कार्यकाल के बारे में जानकारी देते हुए विधायक प्रेमलता ने कहा कि ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वो लोगों को हलके में एक साल में हुए कार्यों की जानकारी दे। गांव-गांव को जोड़ने के लिए सड़कें, 14 गांवों को पीने के पानी के लिए नहरी पानी सहित अनेकों ऐसी योजनाएं बनाई है जिससे हर किसी को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी नहीं सुनते मंत्री जी

कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और विधायक प्रेमलता की मौजूदगी में साफ कहा कि अधिकारी उनकी सुनते नहीं है। किसी भी कार्य को लेकर कोई कार्रवाई अधिकारी नहीं करते हैं। जो अधिकारी चाहते हैं वो ही काम करते हैं। अफसरशाही पूरी तरह से हावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed