फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Political career of former CM embroiled in corruption is over: Bishnoi

भ्रष्टाचार में फंसे पूर्व सीएम का राजनीतिक कॅरिअर खत्म : बिश्नोई

Wed, 16 Apr 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 16 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Political career of former CM embroiled in corruption is over: Bishnoi
15जेएनडी24-पंकज कापड़ो के आवास पर पहुंचे पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई। संवाद
उचाना। भाजपा नेता और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जुबानी हमला बोला। बिश्नोई ने उचाना में पार्टी नेता पंकज कापड़ो के निवास पर कहा कि हुड्डा का राजनीतिक जीवन अब समाप्त हो चुका है। हुड्डा को उनकी अपनी पार्टी के लोग भी गंभीरता से नहीं लेते हैं।
विज्ञापन

बिश्नोई ने हुड्डा पर भू-माफिया होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर मामले चल रहे हैं। हिसार एयरपोर्ट के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने सीएम नायब सिंह सैनी की प्रशंसा की थी। बिश्नोई ने कहा कि भविष्य भाजपा का है, एयरपोर्ट से क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा और उद्योग स्थापित होंगे। बिश्नोई ने कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह के बिना पर्ची-बिना खर्ची की पोल खोलने वाले बयान को चुनौती दी। बीरेंद्र सिंह को अपने आरोपों को साबित करना चाहिए। बिश्नोई ने दावा किया कि भाजपा में नौकरियां केवल योग्यता के आधार पर दी जाती हैं।
विज्ञापन



अमेरिका तक पीएम मोदी की तारीफ

कांग्रेस के भाजपा पर प्रदेश का बेड़ा गर्क करने के बयान पर कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि देश, प्रदेश को विकास के पहिया लगा चुके हैं। वह अभी अमेरिका से आया है। वहां भी लोग पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हैं। जो हिंदुस्तानी वहां मिलते है, जो पहले नीचे देखते थे, आज वह गर्व से कहते हैं कि वह नरेंद्र मोदी के देश के लोग हैं। हमें विदेशों में सम्मान मिलना शुरू हुआ है। इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। विपक्ष के लोगों को गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देने चाहिए। अच्छे को अच्छा बुरे को बुरा बताना चाहिए। वह बड़ा स्पष्ट राजनीति करता है। यदि हमारी सरकार भी गलत काम करती तो आपके सामने बोलता, लेकिन हमारी सरकार ईमानदार सरकार है, विकास की सरकार है। इस मौके पर विधायक रणधीर पनिहार, मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed