फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Policeman accused of molesting migrant woman drunk, suspended

पुलिसकर्मी पर शराब के नशे में प्रवासी महिला से छेड़छाड़ का आरोप, निलंबित

Thu, 07 May 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Policeman accused of molesting migrant woman drunk, suspended
शहर की एक कॉलोनी में रह रही प्रवासी महिला ने पुलिसकर्मी पर शराब के नशे में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला बार-बार बयान बदल रही है। ऐसे में छेड़खानी का कोई मामला नहीं लगता, लेकिन ड्यूटी के दौरान शराब पीने पर पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

महिला ने मीडिया को बताया कि पुलिसकर्मी बुधवार रात आठ बजे स्कूटी पर सवार होकर उसके घर आया और रात में ही उसे शेल्टर होम जाने के लिए कहा। जब उसने सुबह शेल्टर होम जाने की बात कही तो उसने कहा कि उसे अभी उसके साथ चलना होगा। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी गलत नीयत से उसके घर में घुसा गया। उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसके पति ने विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने कहा कि शोर मचाने पर काफी लोग एकत्रित हो गए और उसकी वीडियो भी बनाई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने हवलदार सत्यवान का मेडिकल करवाया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इस पर उसे निलंबित कर दिया गया है। थाना प्रभारी देवीलाल के अनुसार महिला के बयान महिला पुलिस के समक्ष करवाए गए हैं। पुलिस के सामने ऐसे कोई आरोप नहीं लगाए है, जिससे आरोपी पुलिसकर्मी सत्यवान के खिलाफ कार्रवाई हो सके। हां शराब पीने पर उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed