फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police will investigate footage of CCTV cameras installed at intersections in the case of theft of Rs 20 lakh from PNB

पीएनबी से 20 लाख रुपये चोरी के मामले में चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी पुलिस

Wed, 30 Sep 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police will investigate footage of CCTV cameras installed at intersections in the case of theft of Rs 20 lakh from PNB
सोमवार को पीएनबी में हुई चोरी की वारदात को सुलझाने में सीआईए और सिविल लाइन थाना पुलिस शहर के सभी चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस को चोरों को लेकर कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। अब पुलिस इनके माध्यम से ही उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बैंक में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में बैंक प्रशासन व पुलिस को शक है कि आरोपी कई दिन पहले से ही बैंक में रेकी कर रहे थे। आरोपियों को पकड़ने के लिए अब पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जो सुराग हाथ लगे हैं, उनके माध्यम से ही पुलिस की टीमें आरोपियों के नजदीक पहुंचने का काम करेगी। अब तक पुलिस आरोपियों के चोरी कर जाने वाले रास्ते की फुटेज जांच रही है। इसमें पुलिस को अब तक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। इसके अलावा बैंक में पिछले दो से तीन दिन तक लगातार कौन व्यक्ति ज्यादा समय के लिए आ रहा था, कितना समय बैंक में बिताता था, फुटेज में जो दो आदमियों के अलावा एक तीसरा व्यक्ति कौन है, वह बैंक की फुटेज में है या नहीं के अलावा एक तीसरा व्यक्ति बैंक की फुटेज में बिना काम के ज्यादा समय तक एक स्थान पर खड़ा हुआ भी दिखाई देता है। अब पुलिस इस व्यक्ति की भी जांच में है कि वह बैंक में चोरी करने वालों के गिरोह में है या कोई और। इसके अलावा बैंक में उसी दिन ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही थी। इस घटना के कुछ समय बाद बैंक से सभी लोग बाहर चले गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच कर रही है। जांच के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed