{"_id":"674b57fa1e8eb340ab08de0a","slug":"police-sent-the-accused-of-drug-smuggling-to-jail-jind-news-c-199-1-sroh1009-126490-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नशीले पदार्थ की तस्करी करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नशीले पदार्थ की तस्करी करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
Sat, 30 Nov 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
उचाना। नशीला पदार्थ की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी राजस्थान के बारा जिले के काचरा गांव निवासी देवेंद्र सिंह को काबू कर जेल भेज दिया है।
उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में एसटीएफ अंबाला यूनिट के एएसआई राजन सिंह ने बताया कि 18 मार्च को पुलिस अपराधों की रोकथाम के लिए खटकड़ टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। इस दौरान सूचना थी कि पटियाला के गांव रतनहेड़ी निवासी ईकबाल सिंह व पटियाला के गांव सोंधेवाला निवासी कर्णजीत सिंह चुरापोस्त की तस्करी का काम करते हैं और आज भी राजस्थान से चुरापोस्त लाने के लिए अपनी कार में गए हुए हैं। ये कुछ देर बाद जींद की तरफ से आकर अपनी गाड़ी में टोल प्लाजा क्रॉस करते हुए नरवाना की तरफ जाएंगे। कुछ देर बाद एक कार आई। इसमें ईकबाल सिंह व कर्णजीत सिंह मौजूद थे। राजपत्रित अधिकारी नायब तहसीलदार राशवेंद्र सिंह की हाजिरी में गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी से 146 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। जांच अधिकारी एसटीएफ अंबाला यूनिट के रोहित रोहिल्ला ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच करते हुए राजस्थान निवासी देवेंद्र सिहं को काबू कर जेल भेज दिया है।