फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   police officer who took money for not arresting fugitive suspended

भगोड़े की गिरफ्तारी नहीं करने के लिए रुपये लेने वाले पुलिस कर्मचारी को किया निलंबित

Fri, 10 Jan 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
police officer who took money for not arresting fugitive suspended
ईएसआई द्वारा करनाल अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित व्यक्ति को गिरफ्तारी में समय देने के बदले में रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी द्वारा आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के लिए बुधवार को सुनील कपूर नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था, जिसमें एक पुलिस कर्मी दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में पुलिस कर्मचारी किसी व्यक्ति से बात कर रहा है। इसमें वह व्यक्ति किसी फरार अपराधी को 10 फरवरी तक गिरफ्तार नहीं करने के लिए कह रहा है। इस पर पुलिस कर्मचारी अन्य स्टॉफ के लिए छह बोतल शराब मांगता है, मगर वह शराब नहीं छूने की बात कहते हुए उसे दो हजार रुपये देता है। रुपये लेकर वह भगोड़े को दस फरवरी तक गिरफ्तार नहीं करने का आश्वासन देता है। इतना ही नहीं दस फरवरी तक समझौते का समय देता है। वीडियो बनाने वाले का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, मगर वीडियो को सुनील कपूर ने अपनी फेसबुक पर डालकर वायरल किया है। इसके अलावा उसने वीडियो को गृहमंत्री अनिल विज, डीजीपी, आईजी व जींद एसपी अश्विनी शैणवी को भेजा था। इसकी जांच डीएसपी चंद्रपाल को सौंपी गई थी। अब इस मामले में पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीसी ऑफिस की महिला के वायरल वीडियो मामले में नहीं हुई कार्रवाई
हालांकि पुलिस विभाग ने रिश्वत का वीडियो वायरल होने के अगले ही दिन कार्रवाई कर दी, लेकिन डीसी ऑफिस की महिला कर्मचारी की रिश्वत लेने का वायरल वीडियो पर एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह शनिवार को सुनील कपूर ने ही डीसी ऑफिस की नकल शाखा की महिला कर्मचारी पूनम सैनी का वीडियो वायरल किया था। इस पर सुनील कपूर व उसके साथी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा था। इस पर एफआईआर भी दर्ज हुई। दूसरी तरफ सुनील कपूर की शिकायत पर आरोपी महिला कर्मचारी, वीडियो बनाने वाले भारत भूषण उर्फ रिंकू पंडित व विजय कुमार सहित एक अन्य पर भी एफआईआर हो चुकी है। इसके बावजूद महिला कर्मचारी पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। डीसी डॉ. आदित्य दहिया के अनुसार उन्हें लिखित शिकायत नहीं मिली है। इसके बाद ही जांच व कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed