{"_id":"655f9973a27b88c26704384d","slug":"police-issued-20-challans-for-bursting-crackers-with-bullets-jind-news-c-199-1-sroh1007-9186-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बुलेट से पटाखे बजाने पर पुलिस ने किए 20 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बुलेट से पटाखे बजाने पर पुलिस ने किए 20 चालान
Thu, 23 Nov 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
जींद। बुलेट पर पटाखों बजाने वालों के खिलाफ यातायाता थाना प्रभारी शमशेर सिंह के नेतृत्व में टीम ने तीन दिन में 20 बुलेट के चालान किए और उन पर जुर्माना लगाया। एक बाइक पर कम से कम दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
वहीं वीरवार को भी पुलिस ने एक बुलेट को इंपाउंड किया है। शहर थाना प्रभारी पवन मलिक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ शरारती नहर के पास श्मशान घाट में बुलेट लेकर घुस गए हैं और वहां तेज आवाज में बुलेट से पटाखे बजा रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो बुलेट पर चार युवक सवार थे जो पुलिस को देखकर मौके से भाग गए। पुलिस ने बुलेट को कब्जे में लेकर उसे इंपाउंड कर दिया। थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि बुलेट पर पटाखे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाए हुए हैं। बुलेट पर पटाखे नहीं बजाए, जिससे वायु प्रदूषण फैलता है। उन्होंने युवाओं व अन्य वाहन चालकों से यातायात नियमों के अनुसार चलने का आह्वान किया है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें और तेज गति में वाहन नहीं चलाएं। इस समय धुंध का मौसम है तो ऐसे में नियंत्रित स्पीड में ही वाहन चलाएं ताकि अगर सामने से कोई वाहन या पशु आ जाए तो दुर्घटना होने से बचा जा सके।