फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police Employees Association raised demand to implement old pension

Jind News: पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन ने उठाई पुरानी पेंशन लागू करने की मांग

Sun, 09 Jun 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 09 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Police Employees Association raised demand to implement old pension
08जेएनडी03: बैठक में मांगों को लेकर विचार विर्मश करते हुए पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य। स्र
जींद। पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को प्रेम सिंह बांगड़ की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में हुई।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस कर्मचारियों व पेंशनरों की मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रेम सिंह ने कहा कि एसोसिएशन पुरानी पेंशन लागू करने की मांग कर रही है। इसके अलावा कैशलेस मेडिकल सुविधा, पेंशनरों की उम्र 65, 70, 75 होने पर 10, 15, 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने, मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ा कर तीन हजार करने, केंद्र सरकार व राज्य सरकार के कर्मचारियों व पेंशनरों के रोके गए डेढ़ साल के महंगाई भत्ते का एरियर दिया जाए। पुलिस विभाग में सरकार स्थायी भर्ती करे, क्योंकि पुलिस कर्मियों की घटती संख्या की वजह से कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। पुलिस कर्मचारियों को भी पंजाब पुलिस के बराबर वेतनमान दिए जाए।
मुख्यमंत्री के समय-समय पर पुलिस विभाग के लिए की गई घोषणाओं को पत्र जारी करवाकर लागू करवाया जाए। पुलिस विभाग में रिक्तियों के अनुसार समय पर योग्यता व वरिष्ठता के अनुसार पदोन्नति दी जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर धर्मबीर राठी, मिया सिंह, पंजाब सिंह, रामचंद्र, राजेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, रामकेश, सूरजभान शर्मा, राजबीर मलिक, राममेहर सिंह, आजाद सिंह, ईश्वर सिंह, गुरदयाल सिंह, रणबीर सिंह, रामचंद्र मौजूद रहे।

08जेएनडी03: बैठक में मांगों को लेकर विचार विर्मश करते हुए पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य। स्र

08जेएनडी03: बैठक में मांगों को लेकर विचार विर्मश करते हुए पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed