फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police employee's daughter won silver medal in Junior Asian Championship, honored

पुलिस कर्मचारी की बेटी ने जूनियर एशियन चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, किया सम्मानित

Sat, 16 Jul 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police employee's daughter won silver medal in Junior Asian Championship, honored
विजेता खिलाड़ी प्रिया को पुलिस लाइन में सम्मानित करते हुए। संवाद - फोटो : Jind
जींद। पुलिस लाइन में तैनात एसपीओ जयभगवान की बेटी प्रिया ने जूनियर एशियन चैंपियनशीप में रजत पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रिया की इस उपलब्धि पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी नरेंद्र बिजराणियां, एएसपी कुलदीप, हेडक्वार्टर डीएसपी जितेंद्र खटकड़, रवि खुंडिया व महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने सम्मानित किया। प्रिया ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेली गई कुश्ती की कई प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल किए हैं। वह तीन बार भारत केसरी व पांच बार हरियाणा केसरी का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र बिजराणियां ने कहा कि खिलाड़ी प्रिया ने सभी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी मेहनत के बल पर पदक जीतकर अपने माता-पिता के साथ-साथ जिला व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के कर्मचारियों व उनके बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए विभाग हर प्रकार की सहायता के लिए तैयार है। खेलों के संबंधी जो भी सहयोग खिलाडिय़ों को चाहिए वह सहयोग पुलिस विभाग करने को तैयार है। इस अवसर पर डीएसपी रोहताश ढुल, नरसिंह, निरीक्षक नवीन मोर, कुलबीर सिंह व पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला खिलाड़ी प्रिया द्वारा हासिल किए गए पदक
प्रिया ने पांच से नौ दिसबंर 2018 को हरियाणा के सोनीपत में आयोजित नेशनल स्कू ल गेम्स में स्वर्ण पदक, 9 से 20 जनवरी 2019 पुणे महाराष्ट्र खेलो इंडिया युथ गेम्स में स्वर्ण पदक, 17 से 22 नवंबर 2019 दिल्ली में खेले गए नेशनल स्कू ल गेम्स में स्वर्ण पदक, 26 से 28 जनवरी 2020 पटना बिहार में आयोजित सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 19 से 25 जुलाई 2021 बुडापेस्ट हंगरी में आयोजित कैडेट वल्र्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 19 से 26 जून 2022 बिश्केक में आयोजित कैडेट एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2 से 10 जुलाई 2022 बहरीन में आयोजित जूनियर एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed