फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police crack down on makeshift vehicles, one rickshaw impounded.

Jind News: पुलिस ने जुगाड़ वाहनों पर कसा शिकंजा, एक रिक्शा इंपाउंड

Tue, 30 Dec 2025 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police crack down on makeshift vehicles, one rickshaw impounded.
29जेएनडी15 : अवैध गाड़ी की चैकिंग करते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : एमएलसी विजय अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए। स्रोतः भाजपा
जुलाना। कस्बे में पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे जुगाड़ वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने एक जुगाड़ रिक्शा को इंपाउंड किया है।
विज्ञापन



सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो जाती है। ऐसे में जुगाड़ वाहन सड़क हादसों का बड़ा कारण बन सकते हैं। ये वाहन न तो निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हैं और न ही इनमें सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते हैं।
सोमवार को अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान एक जुगाड़ रिक्शा को रोका गया। जांच के दौरान चालक वाहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। न तो वाहन का पंजीकरण था और न ही अन्य आवश्यक कागजात मौजूद थे। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिक्शा को इंपाउंड कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विक्रम जोसन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा और अवैध रूप से चल रहे जुगाड़ वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed