{"_id":"5f1f1c9a8ebc3e63a9303d1b","slug":"police-could-not-reach-the-exact-reasons-for-the-murder-on-the-interrogation-of-12-people-in-four-days-jind-news-rtk5660506111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में 12 लोगों से हुई पूछताछ पर हत्या के सही कारणों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में 12 लोगों से हुई पूछताछ पर हत्या के सही कारणों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
विज्ञापन
अजीत सिंह शेखावत।
- फोटो : Jind
डिडवाड़ा गांव में पांच बच्चों की हत्या करने वाले जुम्मादीन द्वारा खुद जुर्म कुबूल लेने के चार दिन बाद भी पुलिस हत्या के असली कारण का पता नहीं लगा पाई है। चार दिन में पुलिस ने जुम्मा के कहने पर तीन अलग-अलग थ्योरी पर पर काम करने के साथ 12 लोगों से पूछताछ की है। फिलहाल साली से प्यार के चलते बच्चों की हत्या की थ्योरी को पुलिस सही मान रही है, लेकिन जुम्मादीन जिस प्रकार से बयान बदल रहा है उसके चलते पुलिस को इस पर भी संशय है। अदालत ने जुम्मा को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, जिसकी अवधि मंगलवार को पूरी हो रही है।
23 जुलाई की रात को ग्रामीणों के सामने पांच बच्चों की हत्या कुबूलने के दौरान जुम्मा ने तांत्रिक के कहने पर ऐसा करने की बात कही थी। रातभर पुलिस जुम्मा की गिरफ्त में रहा, लेकिन उससे कुछ नहीं उगलाया जा सका। 24 जुलाई को दोपहर के समय अवैध संबंधों की कड़ी जुड़ी और 25 जुलाई को इस मामले में उसकी साली की भी एंट्री हो गई। 26 जुलाई तक जुम्मा एक तरफा प्यार की बात करता रहा। 27 जुलाई को भी मामला इससे आगे नहीं बढ़ा। इस दौरान जुम्मादीन को मस्जिद व दरगाह में भी ले जाया गया। यहां जुम्मादीन ने हत्या का कारण साली से प्यार बताया है।
यह सही है कि जुम्मा बहुत ही शातिर व्यक्ति है। अभी तक उसने अलग-अलग बयान दिए हैं। अब वह साली से प्यार की बात पर डटा हुआ है। हालांकि तीन अन्य बच्चों की हत्या का पता लगाने के लिए उनकी कब्रों की शनाख्त बहुत जरूरी है, लेकिन जुम्मा इसमें भी धोखा दे रहा है। पुलिस जांच कर रही है। अब तक हुई जांच के बाद भी यह सभी तथ्य निकल कर सामने आए हैं।
विज्ञापन
अजीत सिंह शेखावत, एएसपी, सफीदों।