{"_id":"69d2a72cf93d61be340c47e4","slug":"police-come-up-empty-handed-in-elderly-mans-suicide-case-jind-news-c-199-1-sroh1006-151132-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बुजुर्ग के आत्महत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बुजुर्ग के आत्महत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
जींद। जुलानी गांव में बुजुर्ग के जमीन के विवाद में आत्महत्या करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।
करमजीत ने चार अप्रैल को एफआईआर में बताया था कि पिता 65 वर्षीय सुरेंद्र खेती करते थे। एक अप्रैल को उनका झगड़ा चाचा जसमेर के साथ हुआ था। जसमेर ने लड़ाई-झगड़े को लेकर थाना सदर में एफआईआर दर्ज करवा दी थी। तीन अप्रैल को थाने में पिता को पेश होना था। सुबह पिता खेत में चले गए। इसके बाद पड़ोसी परमजीत ने सूचना दी कि पिता बेहोशी की हालात में खेत में पड़े हैं।
इस पर वह खेत में पहुंचा। पिता को नागरिक अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में पिता ने बताया था कि जसबीर, महेंद्र, जसमेर, धनपति उनकी जमीन नहीं छोड़ेंगे। इसी कारण उसके पिता और उसके चाचा जसमेर से लड़ाई झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में जसमेर को चोट आई थी और उन्होंने उस पर एफआईआर दर्ज करवा दी थी। इसी वजह से पिता ने जहर खाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सुमन देवी ने बताया कि मामले में जसबीर, महेंद्र, जसमेर, धनपति के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।