Jind: प्रेमिका को भगाने के लिए रची फर्जी लूट की वारदात, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, चार युवक गिरफ्तार
एक युवक को अपनी प्रेमिका को भगाने के लिए रुपयों की जरूरत थी इसलिए उसने अपने अन्य दोस्तों के साथ फर्जी लूट की वारदात का प्लान बनाया जिसका खुलासा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को देखकर किया। डिटेल में पढ़ें खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जलेबी चौक के पास हुई कथित लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि यह लूट पूरी तरह से प्लान थी और इसे कैंटर चालकों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रचा था।
आरोपियों की पहचान
पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवीन उर्फ भूरिया और अभिषेक उर्फ छोटा (दोनों निवासी राम कॉलोनी, जींद), अंकित (निवासी हसनपुर), और फिरोज खान (निवासी बडौदी, हाल अजमेर बस्ती, भिवानी रोड, जींद) के रूप में हुई है।
लूट का मकसद
पुलिस जांच में सामने आया कि कैंटर चालक अंकित का एक युवती से प्रेम-संबंध था, और वह उसे भगाकर ले जाना चाहता था। इसके लिए उसे पैसे चाहिए थी जिसके चलते इस फर्जी लूट की साजिश रची गई। डीएसपी संजय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 23 मई की देर शाम को सूचना मिली थी कि जींद-गोहाना हाईवे पर जलेबी चौक के पास मुर्गों की गाड़ी के ड्राइवर के साथ मारपीट कर ब्रेजा कार सवार छह युवकों ने 5 लाख 17 हजार 600 रुपये लूट लिए। शिकायतकर्ता अजय नैन (निवासी बसंत बिहार, नरवाना) की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
अजय नैन ने बताया कि उनका पोल्ट्री का व्यवसाय नरवाना और जींद में है। वह हरियाणा और पंजाब के विभिन्न फार्मों से तैयार मुर्गे खरीदकर दिल्ली में बेचते हैं। 22 मई को ड्राइवर अंकित (निवासी हसनपुर) और फिरोज खान (निवासी बडौदी) को मुर्गे लेकर दिल्ली भेजा गया था। उन्हें वापसी में 5 लाख 17 हजार 600 रुपये की नकद राशि लाने को कहा गया था। 23 मई को जींद-गोहाना रोड पर जलेबी चौक के पास कथित तौर पर ब्रेजा कार सवार छह युवकों ने कैंटर रोककर अंकित के साथ मारपीट की और उसके हाथ पर तेजधार हथियार से चोट पहुंचाकर राशि लूट ली।
सीसीटीवी फुटेज ने खोली साजिश की पोल
पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की, जिसमें कोई ब्रेजा कार या पांच-छह युवकों का कोई सबूत नहीं मिला। फुटेज में दिखा कि कैंटर चालक फिरोज खान ने जानबूझकर गाड़ी धीरे चलाई और टेलीफोन के जरिए नवीन उर्फ भूरिया और अभिषेक उर्फ छोटा को बुलाया। इन दोनों ने मिलकर फर्जी मारपीट का नाटक रचा और रुपये छीनने की झूठी कहानी गढ़ी। सिविल लाइन थाना पुलिस और सीआईए स्टाफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है, और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा रोडवेज खेत में पलटी: कैथल के करोड़ा से नरवाना जा रही थी बस, कसान गांव के पास हुआ हादसा; 35 यात्री घायल
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.