फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana Roadways bus overturned in field, Bus going from Kaithal's Karoda to Narwana

हरियाणा रोडवेज खेत में पलटी: कैथल के करोड़ा से नरवाना जा रही थी बस, कसान गांव के पास हुआ हादसा; 35 यात्री घायल

Sun, 25 May 2025 12:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 25 May 2025 12:59 PM IST
सार

हरियाणा रोडवेज की बस सुबह करोड़ा से नरवाना की ओर जा रही थी। कसान गांव के पास संकरी सड़क पर सामने से आ रहे एक ट्रक को साइड देने के प्रयास में ड्राइवर ने बस का एक पहिया सड़क से नीचे उतारा।

विज्ञापन
Haryana Roadways bus overturned in field, Bus going from Kaithal's Karoda to Narwana
हरियाणा रोडवेज की बस - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल के करोड़ा से नरवाना जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस कसान गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। शनिवार देर रात हुई तेज बारिश के कारण सड़क के किनारे की मिट्टी ढीली होने से बस का पहिया धंस गया, जिसके चलते यह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में करीब 35 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस सुबह करोड़ा से नरवाना की ओर जा रही थी। कसान गांव के पास संकरी सड़क पर सामने से आ रहे एक ट्रक को साइड देने के प्रयास में ड्राइवर ने बस का एक पहिया सड़क से नीचे उतारा। बारिश के कारण कच्ची मिट्टी में पहिया धंस गया, जिससे ड्राइवर बस को नियंत्रित नहीं कर सका और यह करीब आठ फीट नीचे खेत में पलट गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद बस के शीशे टूट गए और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्री एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बस के ऊपर चढ़कर यात्रियों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही किठाना चौकी पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए कैथल के सिविल अस्पताल और सिग्नस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिसकर्मी बिरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में करीब 30-35 यात्रियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed