फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police arrested five accused in the firing case

Jind: फायरिंग मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, सिर मुंडवाकर कोर्ट में किया पेश

Sun, 22 Feb 2026 02:50 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 02:50 PM IST
सार

एक युवक पर फायर करने और उसके मुंह पर पेशाब करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested five accused in the firing case
फायरिंग मामले में गिरफ्तार पांच आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

सफीदों के एक युवक पर फायर करने और उसके मुंह पर पेशाब करने के मामले में पुलिस ने खेड़ा खेमावती निवासी कृश, निवेश, मोहित, रविंद्र और विजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को मुंडन करवाकर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


16 फरवरी शाम की है घटना

शहर के वॉर्ड-3 निवासी नवीन ने एफआईआर में बताया था कि 16 फरवरी शाम को वह अपने दोस्त तारावती कॉलोनी निवासी रोहित, रामपुरा निवासी अजुमूदीन उर्फ छोटू के साथ नई अनाज मंडी के पीछे हुडा ग्राउंड में शराब का सेवन कर रहे थे। वहां पर डिग्गी मोहल्ला निवासी अरुण उर्फ शिकारी, मोहित उर्फ नन्हा, साहनपुर निवासी अभिनव, खेड़ा खेमावती निवासी मोहित सरपंच, कुश, निवेश उर्फ राबड़ी, संजू गोस्वामी, रविदास मोहल्ला निवासी आजाद आए। उन्होंने आते ही उसकी तरफ पिस्तौल से फायर कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 

फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। फिर आरोपियों ने जबरदस्ती उसको शराब पिला दी, जिससे वह बेसुध हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया और उसको लातों से पीटा। जांच अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अरुण उर्फ शिकारी, मोहित उर्फ नन्हा, साहनपुर निवासी अभिनव, खेड़ा खेमावती निवासी मोहित सरपंच, कुश, निवेश उर्फ राबड़ी, संजू गोस्वामी, रविदास मोहल्ला निवासी आजाद के खिलाफ मारपीट करने समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया है। इस मामले में एससी-एसटी एक्ट की धारा भी जोड़ दी है। -गौरव शर्मा, डीएसपी, सफीदों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed