फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police and ITBP conducted flag march in view of assembly elections

Jind News: विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस और आईटीबीपी ने किया फ्लैग मार्च

Thu, 03 Oct 2024 03:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Police and ITBP conducted flag march in view of assembly elections
02जेएनडी29: शहर में फ्लैग मार्च निकालते हुए पुलिस व आईटीबीपी के जवान। संवाद
सफीदों। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सफीदों पुलिस व आईटीबीपी ने संयुक्त रूप से शहर व गांवों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च की अगुवाई आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट रोहित कुमार, शहर थाना प्रबंधक ईश्वर सिंह व सदर थाना प्रबंधक आत्मा राम मौजूद ने की। फ्लैग मार्च नहर पुल, नागक्षेत्र मंदिर, अग्रसेन चौक, पुरानी चुंगी, खानसर चौक के अलावा खेड़ा खेमावती, रोहढ़, मुआना, बुढ़ाखेड़ा, बहादुरगढ़, रोझला, हाट गांव से होकर निकला।
विज्ञापन

शहर थाना प्रबंधक ईश्वर सिंह ने बताया कि भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने आईटीबीपी के साथ इलाके में फ्लैग मार्च निकाला है। इस मार्च में पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से भयमुक्त होकर मतदान करने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के संबंध में पुलिस को सूचित करने कि अनुरोध किया गया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे शांतिपूर्वक मतदान करने के साथ-साथ प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं और फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है, ताकि वे स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed