फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police alert for the safety of women and girls in the city

Jind News: शहर में महिला व छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट

Fri, 05 Jan 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 05 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police alert for the safety of women and girls in the city
04जेएनडी35: वन स्टॉप सेंटर के रिकार्ड की जांच करती डीएसपी गीतिका जाखड़। विज्ञप्ति।
जींद। शहर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस प्रशासन पुरी तरह से अलर्ट हो चुका है। इसको लेकर अर्जुन अवार्डी डीएसपी गीतिका जाखड़ ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन

महिलाओं व छात्राओं से ज्यादा छेड़छाड़ की शिकायतें आ रही थी। इसको लेकर स्कूली छात्राओं से बातचीत की और बस अड्डा, नागरिक अस्पताल व कॉलेजों समेत अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों का दौरा किया। डीएसपी गीतिका जाखड़ ने वीरवार को शहर के उन सभी क्षेत्रों का दौरा किया। जहां पर महिलाओं व छात्राओं का ज्यादा आना जाना होता है। यहां पर होने वाली छेडख़ानी को रोकने के लिए महिलाओं व छात्राओं से उन ठिकानों के बारे में पता किया। जहां पर आवारा लड़के घुमते हैं। जाखड़ ने बताया कि पुलिस ने जिले भर में उन स्थानों की पहचान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। जो छेड़छाड़ के लिए संवेदनशील हैं। पुलिस ने कमजोर बिंदुओं को संकलित करने के लिए लड़कियों से जानकारी हासिल की है। अब एंटी रोमियो स्क्वायड के रूप में पुलिस कर्मियों को साधी वर्दी में इन सभी स्थानों पर तैनात किया जाएगा। बाक्स बस अड्डा, कॉलेज समेत संवेदनशील क्षेत्रों में रहेगी पहरेदारी डीएसपी ने लड़कियों व महिलाओं से बातचीत कर सार्वजनिक परिवहन में यात्रा के दौरान उनके अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा सड़क रोमियो पर उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। अधिकारी उच्च स्तर पर शिकायतों का पालन करने का भी आश्वासन देते हैं और पुलिस अधिकारियों और छात्राओं के बीच नियमित अंतराल पर अधिक बातचीत होगी।
विज्ञापन

वन स्टाप सेंटर का किया निरीक्षण
पीड़ित महिलाओं के लिए नागरिक अस्पताल में बने वन स्टाप सेंटर का भी डीएसपी ने निरीक्षण किया। उन्होंने इन मामलों से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच की वहां तैनात कर्मियों से भी बातचीत करके जानकारी ली। वन स्टाप सेंटर की काउंसलर राजवंति ने जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार ने महिला थाना की स्थापना की है। उन्होंने दिन-प्रतिदिन परिवारों में बढ़ते जा रहे मामलों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इस पर अंकुश लगाने के लिए समाज के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों को भी सकारात्मक सहयोग के लिए भी आगे आना होगा।

04जेएनडी35: वन स्टॉप सेंटर के रिकार्ड की जांच करती डीएसपी गीतिका जाखड़। विज्ञप्ति।

04जेएनडी35: वन स्टॉप सेंटर के रिकार्ड की जांच करती डीएसपी गीतिका जाखड़। विज्ञप्ति।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed